Rajiv Thakur: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हमेशा ही चर्चा में रहता है। इन दिनों शो का तीसरा सीजन ऑनएयर हो रहा है। कपिल शर्मा के शो में उनके अलावा कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। शो से पिछले सीजन में नजर आए अभिनेता-कॉमेडियन राजीव ठाकुर इस बार गायब हैं। अब राजीव ने खुद इस पर बात की है और बताया है कि वो शो में क्यों नहीं हैं? आइए जानते हैं…
कपिल के शो में क्यों नहीं हैं राजीव?
हाल ही में राजीव ठाकुर को पिंकविला के एक पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान राजीव ठाकुर ने शो में ना होने पर बात की। राजीव ने कहा कि इतने बड़े शो से कोई रेस्ट तो लेता नहीं है, जाहिर है कि आपको निकाला गया होगा। (राजीव ने हंसते हुए ये बात कही)… राजीव ने कहा कि मैं मजाक कर रहा हूं। होता ये है कि कुछ डेट्स मैच नहीं की, वो बीच-बीच में बुला रहे थे।
क्या बोले राजीव?
राजीव ने कहा कि जैसे एक एपिसोड किया और दूसरे में मेरे पास डेट नहीं है। जैसे मैं आज ही की बात करूं। मुझे ये होता है कि अगर मैंने कमिटमेंट कर दिया है, तो उसपर रहना है। शायद उनको भी थोड़ा टाइम का चल रहा है। (उनके पास कम समय है।) 55 मिनट का एपिसोड ही बनाना है, जिसमें पहले से ही कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और सुनील ग्रोवर हैं।
कपिल के साथ कैसी रही जर्नी?
कपिल शर्मा के साथ अपनी जर्नी पर बात करते हुए राजीव ने कहा कि ये हमेशा ही एक शानदार सफर रहा है। मैं कॉलेज का स्टार था, जिस कॉलेज में कपिल था उसने मुझे हॉयर किया। (आप हमारे कॉलेज आ जाओ, हम आपको ये कोर्स फ्री करा देंगे।) मैं उधर गया तो जो प्ले मैं कर रहा था, वो प्ले जब स्टेज पर हुआ तो कपिल उसमें एक रोल कर रहे थे। राजीव ने बताया कि वो प्ले बेहद शानदार था और दूसरे कॉलेज हिल गए।
यह भी पढ़ें- Param Sundari से लेकर War 2 तक… अगस्त में रिलीज होंगी ये हिंदी फिल्में
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines