Happy Birthday Rajiv Kapoor: बॉलीवुड के नामी परिवारों में से एक ‘कपूर खानदान’ की हर पीढ़ी की अपनी एक अलग पहचान है। आज 25 अगस्त को राजीव कपूर का बर्थडे है। आज हम आपको राजीव कपूर से जुड़े कुछ चर्चित किस्से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे महज दो साल में ही उनकी शादी टूट गई, शराब की लत और पिता से मनमुटाव रहा।
2001 में शादी, 2003 में तलाक
राजीव कपूर की पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर राजीव खूब चर्चा में रहते थे। साल 2001 में राजीव कपूर ने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी। शुरू में सब अच्छा चल रहा था, लेकिन साल 2003 में दोनों का रिश्ता टूट गया और ये कपल तलाक लेकर अलग हो गया। तलाक के बाद राजीव ने अकेले रहना शुरू कर दिया था।
शराब की लत
राजीव कपूर की पर्सनल लाइफ में इतनी मुश्किलें आई, लेकिन उनकी शराब पीने की आदत ने इन मुश्किलों को ओर भी बढ़ा दिया। राजीव को शराब पीने की ऐसी लत लगी कि उनकी जिंदगी आसान होने की बजाय और मुश्किल होती चली गई। शराब की लत से उनकी हेल्थ और बिगड़ गई थी। राजीव कपूर बहुत उदास रहा करते थे। इतना ही बल्कि उनके घुटने में भी तकलीफ थी, जिसकी सर्जरी के बाद भी फायदा नहीं मिला था।
पिता से भी हुई अनबन
राजीव कपूर ने अपनी लाइफ में खूब मेहनत की, लेकिन उन्हें उस तरह की पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी वो उम्मीद कर रहे थे। राजीव कपूर ने फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में काम किया था, जो एक बड़ी हिट फिल्म थी। हालांकि, इस फिल्म से राजीव को वो पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। राजीव को लगता था कि उनके पिता राज कपूर ने फिल्म में उन्हें ठीक से नहीं दिखाया और यही वजह रही कि दोनों के बीच दूरियां आ गईं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के प्रीमियर के बाद गूगल पर ट्रेंड हुए ये कंटेस्टेंट्स, नंबर वन पर सर्च 100K के पार
संबंधित खबरें
LIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
17 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
32 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines