सोनी लिव के कुकिंग रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को फाइनली उसका विनर मिल गया है। जी हां, शो के विनर कोई और नहीं बल्कि अपनी डिश से जजेज को इंप्रेस करने के वाले गौरव खन्ना हैं। शो की ट्रॉफी गौरव ने अपने नाम कर ली है। इस बीच अब शो के कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने शो ना जीतने पर रिएक्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
राजीव ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, राजीव ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक वीडियो है और उसमें वो खुद नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजीव को कहते सुना जा सकता है कि शो गाइज मैं मास्टरशेफ नहीं जीता हूं, गौरव मेरा भाई जीता है और उसके लिए मैं बहुत खुश हूं, लेकिन फाइनल तक जाने के लिए मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
क्या बोले राजीव?
उन्होंने आगे कहा कि शो के फिनाले में जाना ही मेरे लिए जीत है। शायद में एक ट्रॉफी नहीं जीता, लेकिन मैं सबका दिल जरूर जीता हूं। वीडियो में राजीव ने आगे क्या कहा इसके लिए आप दिए गए वीडियो को देख सकते हैं। वहीं, अगर इस पोस्ट के कैप्शन की बात करें तो राजीव ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है।
लोगों ने किए कमेंट्स
अब राजीव के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। राजीव के इस पोस्ट पर सोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ने कमेंट किया कि सच में आपने दिल जीता है। वहीं, एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि शो में सच में आपने कमाल किया। दूसरे यूजर ने कहा कि आपके लिए बुरा लगा रहा है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Celebrity MasterChef Finale: जजेस, होस्ट, प्राइज मनी से लेकर विनर प्रीडिक्शन तक… जानें एक-एक अपडेट
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines