हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jailer 2 Box Office Prediction: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! पहले दिन टूटेंगे इन फिल्मों के रिकॉर्ड?

साउथ के मशहूर एक्टर रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की प्रीडिक्शन भी सामने आ गई है. यह मूवी साल 2023 में आई मूवी जेलर का सीक्वल है.

विज्ञापन
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! (PIC- Sun Neo TV, Youtube)

Jailer 2 Box Office Prediction: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. रजनीकांत की इस मूवी का निर्देशन नेलसन दिलीप कुमार ने किया है. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का कैमियो भी देखने को मिलने वाला है. इतना ही नहीं फिल्म में मोहनलाल, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन और विद्या बालन जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं.

आपको बता दें कि इस मूवी में प्री सेल्स में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. हालांकि, उम्मीद यह की जा रही है कि यह मूवी बड़े बजट के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कर सकती है. 

‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग छापे इतने करोड़

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 अक्टूबर को शुरू कर दी गई थी. इस मूवी ने 14 अक्टूबर बुधवार की सुबह तक दुनियाभर में एडवांस बुकिंग में 80 करोड़ रुपये का  कलेक्शन कर लिया है. लेकिन रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को हिंदी डब में कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. 

विज्ञापन

‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन का दिखेगा कैमियो

आपको बता दें कि इस फिल्म में कई इंडस्ट्री के कलाकार मौजूद हैं, जिसकी वजह से इस मूवी को काफी पैन इंडिया पसंद किया जा सकता है. फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन का कैमियो देखने को मिलने वाला है. इस मूवी की रिलीज में अब सिर्फ एक ही दिन बचे हैं. इस मूवी ने एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन में 27 करोड़ छाप डाले हैं, जिसके बाद यह फिल्म रजनीकांत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी. बता दें कि 65 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ का नाम शामिल है.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने अनब्लॉक सीटों के साथ 28.43 करोड़ रुपये और ब्लॉक सीटों के साथ 32.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. एक्टर फिल्म जेलर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फैंस की एक्साइटमेंट को देखकर ऐसा लग रहा है यह मूवी बड़े पर्दे पर काफी जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है. फिल्म कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola