Jailer Box Office Collection Day 4: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ हाल ही में सिनेमाघरो में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फैंस को रजनीकांत की फिल्म खूब पसंद आ रही है और फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।
वहीं, इस फिल्म ने महज चार दिनों में ही दुनियाभर में 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म भारत में भी शानदार कमाई कर रही है। चलिए जान लेते हैं फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन…
यह भी पढ़ें- Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim के बेटे को मिली blessings , किन्नरों ने उतारी नजर
Jailer Box Office Collection Day 4
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने अपनी रिलीज के महज चार दिनों में ही 146.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रजनीकांत स्टारर फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 38 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही रजनीकांत की इस फिल्म का ग्रॉस इंडियन कलेक्शन अब 146.40 करोड़ हो चुका है।
फिल्म का बीते तीन दिनों का कलेक्शन
वहीं, अगर इस फिल्म के बीते तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन 34.3 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ का कारोबार किया और पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर फिल्म ने 48.35 करोड़ की शानदार कमाई की है।
एक्शन एंटरटेनर फिल्म है ‘जेलर’
बता दें कि रजनीकांत की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर उछाल आ सकता है। बतातें चलें कि इस फिल्म का डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है और ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेगी।
फिल्म की स्टारकास्ट
इसके साथ ही अगर रजनीकांत की जेलर की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा विनायकन, राम्या कृष्णन और वसंत रवि अहम रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ भी धमाकेदार कैमियो करते नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines