Rajnikanth Film Set Catches Fire: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। जी हां फिल्म के सेट पर अचानक आग लग गई और आस-पास के लोगों में हलचल मच गई। सेट पर गंभीर हादसा हो गया जिसके बाद तुरंत सेट को खाली कराया गया। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
‘कुली’ की शूटिंग में हुआ हादसा
दरअसल रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग हाल ही में विशाखापट्टनम पोर्ट पर हो रही थी कि तभी एक गंभीर हादसा हो गया। फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक एक कंटेनर में आग लग गई, जिससे पूरे सेट पर हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे सेट को खाली कराया गया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई और एक बड़ी घटना टल गई हालांकि जब ये हादसा हुआ उस वक्त रजनीकांत सेट पर मौजूद नहीं थे।
आपको बता दें इस फिल्म के 40 दिन के शूट शेड्यूल के दौरान ये हादसा हुआ। फिल्म की टीम ने जब देखा कि पास के कंटेनर से धुआं उठ रहा है, तो तुरंत फायर सर्विस को बुलाया गया। पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में सफल रहीं।
आग बुझने के बाद शुरू हुई शूटिंग
आग बुझाने के बाद सेट का पूरा जायजा लेने के बाद फिल्म के निर्देशक ने जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू कर दी। ‘कुली’ की टीम ने इस दुर्घटना को लेकर कोई भी बड़ा बयान नहीं दिया लेकिन किसी भी क्रू मेंबर और कलाकार को हानि पहुंचने की कोई खबर नहीं आई।
कब रिलीज हो रही है फिल्म?
‘कुली’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें रजनीकांत के साथ सौबिन शाहिर, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज और उपेंद्र जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का साउंडट्रैक फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक लोकेश कनागराज की पिछली हिट फिल्मों ‘विक्रम’ और ‘लियो’ के बाद इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में आ सकती है।
कैमियो रोल में दिखेंगे आमिर खान
सूत्रों के मुताबिक, ‘कुली’ में बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान भी एक कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर आमिर खान फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो ये 1995 की फिल्म ‘आतंक ही आतंक’ त के साथ के बाद रजनीकांउनकी दूसरी फिल्म होगी, जो दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Renukaswamy Murder Case: अब जेलर से भिड़ गए एक्टर दर्शन? इस जिद को लेकर पड़ गई फटकार
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines