UP दौरे को लेकर ट्रोल हुए 'Jailer' स्टार Rajnikanth ने बताई वजह, क्यों छुए थे मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के पैर?
Edited By Vandana Saini

Rajinikanth on Touching CM Adityanath Feet
Edited By Vandana Saini

Rajinikanth on Touching CM Adityanath Feet
Rajinikanth on Touching CM Adityanath Feet: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को हाल में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के पैर छूने के बाद लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा। सोमवार, 21 अगस्त की रात ‘जेलर’ (Jailer) स्टार थलाइवा वापस चेन्नई पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उन्होंने मौजूद मीडियाकर्मियों से बात की। साथ ही एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया उन्होंने सीएम योगी के पैर क्यों छुए? यूपी के सीएम योगी के पैर छूने को लेकर हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने कहा कि ‘उन्होंने सम्मान के तौर पर ऐसा किया था’।
एक्टर ने कहा कि ‘योगियों या संन्यासियों के पैर छूना और उनका आशीर्वाद लेना मेरी आदत है। भले ही वे मुझसे छोटे हों और मैंने वही किया है’। उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान, रजनीकांत (Rajinikanth Jailer) ने अपनी फिल्म ‘जेलर’ की एक खास स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया था।
Chennai, Tamil Nadu | It is my habit to touch the feet of Yogis or Sanyasis and take their blessings, even if they are younger to me, I have done that only: Actor Rajinikanth on meeting UP CM Yogi Adityanath and touching his feet pic.twitter.com/dPItSmLu2f
— ANI (@ANI) August 21, 2023
यह भी पढ़ें: Ghoomer Box Office Collection Day 4: Gadar 2 की आंधी में उड़ी अभिषेक और अमिताभ की Ghoomer, चौथे दिन भी हुआ बुरा हाल
जहां यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) भी शामिल हुए। साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से भी उनके आवास पर मुलाकात की। इसके अलावा एक्टर ने सूर्या कमांड का भी दौरा किया और सभी रैंकों और परिवारों से बातचीत की।
Just IN: Superstar #Rajinikanth lands in Chennai with HUGE reception.
"Even if someone is younger than me, if they are a Yogi/Swamji , it is my practice to fall on their feet to seek blessing.
I want to thank people of TN and rest of the world for making #Jailer a huge… pic.twitter.com/ebcVb8Dc26
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) August 21, 2023
इस बीच रजनीकांत (Rajinikanth) की ‘जेलर’ (Jailer) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्न ने अपनी रिलीज के 11 दिनों के अंदर ही वर्ल्ड वाइड 5 अरब रुपये तक की जबरदस्त कमाई कर ली है। फिल्म में रजनीकांत और तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatiya) के अलावा जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, शिवराजकुमार और किशोर भी कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: