Rajinikanth: किसी भी इंसान के लिए उसकी लाइफ में सबसे बड़ी चुनौती होता है उसका सफल होना। अगर आपने सक्सेस की सीढ़ी चढ़ ली तो कोई बात ही नहीं और अगर आप सफलता पाने से चूक गए तो आपको तरह-तरह की बातें सुनने को मिलेगी। हालांकि हर इंसान अपनी लाइफ में कड़ी मेहनत करता है और सफल होने की कोशिश करता है।
फिर चाहे वो आम इंसान हो या फिर कोई सितारा। जी हां, फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई। आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भले ही कड़ी मेहनत से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन आज वो इंडस्ट्री को बड़ा नाम है। आइए जानते हैं इनके बारे में…
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande से Munawar Faruqui तक, क्या हैं Bogg Boss 17 के स्टार्स के नए प्रोजेक्ट्स?
‘लाल सलाम’ को लेकर चर्चा में रजनीकांत
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा सुपरस्टार रजनीकांत ही वो नाम है, जो एक मिनट के एक करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। बता दें कि इन दिनों रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म में एक्टर का महज 30 से 40 मिनट का कैमियो है, लेकिन कथित तौर पर इस फिल्म के लिए उन्होंने 40 करोड़ रुपये फीस ली है, जिसके अनुसार एक्टर की एक मिनट की फीस एक करोड़ या उससे ज्यादा होती है।
सुपरस्टार ने ली अब तक की सबसे ज्यादा फीस
रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक किसी भी फिल्मस्टार द्वारा ली गई ये अब तक की सबसे ज्यादा फीस है। बता दें कि रजनीकांत ने हमेशा ही अपने काम से लोगों का लुभाया है। रजनीकांत की अपनी एक अलग और बड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बताते चलें कि सुपरस्टार रजनीकांत आज जहां भी हैं उसके लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है। अपने काम को बेहतर करने के लिए रजनीकांत ने खुद को पूरी तरह से काम को समर्पित किया।
https://www.youtube.com/watch?v=-lpb8tNFvYA
लुक्स की वजह से झेला रिजेक्शन
जब रजनीकांत अपना करियर शुरू कर रहे थे, तब उन्हें अपने लुक्स की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। दरअसल, एक्टर के सावंले रंग की वजह से फिल्मनिर्माता उन्हें लेने से मना कर देते थे। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा और वो लगातार मेहनत करते रहे। इसका नतीजा ये हुआ कि आज रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं और 72 साल की उम्र में भी बड़ी फीस लेते हैं।
हाल ही में रिलीज हुआ ‘लाल सलाम’ का ट्रेलर
लोगों को उनका काम खूब पसंद आता है, जिसके लिए उनकी जमकर सराहना भी की जाती है। वहीं, इन दिनों रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फैंस में इसके लिए और भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है। देखने वाली बात होगी कि रजनीकांत की फिल्म क्या कमाल कर पाती है?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
42 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines