Rajinikanth Birthday: साउथ के भगवान कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत को उनके फैंस थलाइवा के नाम से जानते हैं। उनके फैंस सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। आज सुपरस्टार अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस और फिल्म स्टार्स रजनीकांत को बधाई देते हुए नहीं थक रहे। जाहिर है कि रजनीकांत ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही नहीं उन्होंने सबसे ज्यादा भाषाओं में फिल्में करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। हिंदी, तमिल, मराठी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम हर भाषा में रजनीकांत ने फिल्में की हैं।
इन हिंदी फिल्मों में दिखे रजनीकांत
रजनीकांत की हिंदी फिल्मों की बात करें तो उसमें ‘अंधा कानून’, ‘हम’, ‘चालबाज’ और ‘भगवान दादा’ शामिल हैं। सुपरस्टार ने अपने करियर में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी, अमिताभ बच्चन और गोविंदा जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। उनकी कुछ और हिंदी फिल्में भी रही हैं, जो कभी रिलीज नहीं हो सकीं। आज हम आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे।
ये 5 फिल्में कभी नहीं हुईं रिलीज
टकराव
सुपरस्टार रजनीकांत ने साल 1986 में फिल्म ‘टकराव’ की थी। इस फिल्म में उनके साथ शत्रुघ्न सिन्हा, अनिता राज, अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा अहम किरदार में थे। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के प्रोड्यूसर का किसी बात पर झगड़ा हो गया था, जिस वजह से यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena को फिर ‘अपनों’ से धोखा, अविनाश के बाद अब ईशा ने दिखाया असली रंग
रास्ता पत्थरों का
रजनीकांत की हिंदी फिल्म ‘रास्ता पत्थरों का’ साल 1984 में बननी शुरू हुई थी। इस फिल्म को बी. सुभाष ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के कुछ पार्ट की शूटिंग हो गई थी लेकिन फिर अचानक फिल्म को बंद कर दिया गया। इसके बाद यह फिल्म दोबारा ना ही शुरू हुई और ना ही रिलीज हो सकी।
‘घर का भेदी’
रजनीकांत की एक और हिंदी फिल्म ‘घर का भेदी’ थी, जो साल 1990 में शुरू हुई थी। इस फिल्म में थलाइवा के अलावा अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित भी थीं। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से इस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया।
टकराव
रजनीकांत की फिल्म ‘टकराव’ में शत्रुघ्न सिन्हा, अनीता राज, अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा जैसे स्टार्स थे। फिल्म का निर्माण 1986 में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म प्रोड्यूसर्स के बीच झगड़े की वजह से रजनीकांत की यह फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई।
शिनाख्त
रजनीकांत की एक और हिंदी फिल्म ‘शिनाख्त’ थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, सुजाता मेहता और परेश रावल समेत कई स्टार्स थे। जब फिल्म बनकर तैयार हो गई तो इसकी कहानी बिल्कुल ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की तरह लगी। यही वजह थी कि इस फिल्म को सिनेमाघर नसीब नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines