<meta name="keywords" content="Rajesh Kumar, Rajesh Kumar, interview, Rajesh Kumar show, Sarabhai vs Sarabhai, Rajesh Kumar, Rosesh, Shark Tank India, Binny And Family, Varun Dhawan">
हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shark Tank India में रिजेक्ट हो गया ये मशहूर एक्टर, एक्टिंग छोड़ करने लगा खेती

Popular Actor was rejected in Shark Tank India: कॉमेडी-ड्रामा शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के मशहूर एक्टर ने खुलासा किया गया है कि उन्हें ‘शार्क टैंक इंडिया’ पर रिजेक्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
Rajesh Kumar was rejected in Shark Tank India

Rajesh Kumar was rejected in Shark Tank India: कॉमेडी-ड्रामा शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ तो आपको याद ही होगा। रूपाली गांगुली, रत्ना शाह पाठक स्टारर इस शो ने दर्शकों को खूब हंसाया था। शो में एक्टर राजेश कुमार ने भी रोशेष के अपने किरदार से ऑडियंस का खूब दिल जीता था। अब एक्टर ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जी हां एक्टर ने बताया है कि कैसे हुए एक बार ‘शार्क टैंक इंडिया’ से दूसरे राउंड के बाद रिजेक्ट कर दिया गया था और कैसे उन्होंने एक्टिंग छोड़ खेती करने को सही समझा था।

‘शार्क टैंक इंडिया’ में हो गए थे रिजेक्ट

टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश कुमार ने ‘शार्क टैंक इंडिया’ में अपनी किस्‍मत आजमाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दो राउंड पास करने के बाद भी चुना नहीं किया गया। साल 2017 में एक्टिंग छोड़कर खेती करने लगे राजेश ने इस अनुभव को एक इंटरव्यू में शेयर किया है।

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राजेश ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैं एक जाना-पहचाना चेहरा हूं और कृषि के बारे में बात कर रहा हूं। मैं कृषि से ही जुड़ा अपना एक बेहतरीन आइडिया लेकर ‘शार्क टैंक इंडिया’ गया था। वहां मेरे दो राउंड पास हो गए थे। मेरा प्रेजेंटेशन कोलकाता में हुआ और मेरे पिता ने टिकट का खर्च उठाया। मुझे उम्मीद थी कि मेरी पहचान मेरी मदद करेगी और मैं सिलेक्ट हो जाऊंगा।’

एक्टिंग छोड़ करने लगे थे खेती

एक्टर ने आगे बताया कि इस फैसले से मुझे इतना बड़ा धक्का लगा था कि मैंने एक्टिंग ही छोड़ दी थी। मुझे लगा जब मेरी एक्टिंग भी मेरे आइडिया को सिलेक्ट नहीं करवा पाई तो किस काम की। इसलिए मैंने एक्टिंग छोड़कर कृषि में ही अपना पूरा ध्यान लगाने का फैसला किया। मेरा आत्मविश्वास भी काफी कम हो गया था’

इंटरव्यू में राजेश ने आगे बताया कि, ‘मुझे लगा कि अब मैं बिना ऑडिशन के फिल्में नहीं पा सकता। ये सोचकर ही मैं परेशान था जब मुझे नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म ‘हड्डी’ का कॉल आया।’ उन्होंने आगे कहा, फिल्म के मेकर्स ने उन्हें मिलने के लिए कहा। मेरा आत्मविश्वास इतना कम हो चुका था कि जब मैं कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने गया, तो मुझे लगा कि पहले ऑडिशन होगा। लेकिन उन्होंने कहा, आप कंफर्म हैं।’

राजेश कुमार का हालिया प्रोजेक्ट

राजेश कुमार इन दिनों ‘बिन्नी एंड फैमिली’ में अभिनय कर रहे हैं, जो कि वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन की डेब्यू फिल्म है। ये फिल्म वर्तमान में सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है जिसमें पंकज कपूर भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आधी रात Sudesh Lehri के घर क्यों गईं Nia Sharma? Laughter Chefs के हादसे पर पॉडकास्ट में खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें