Dimple Kapadia, Rajesh Khanna: बॉलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरियां हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं। हालांकि कई ऐसी भी हैं जिनका अंत बेहद दर्दनाक हुआ। आज हम आपको डिंपल कपाड़िया और सुपरस्टार राजेश खन्ना के तलाक के बारे में बता रहे हैं। जी हां, एक्ट्रेस कभी भी सुपरस्टार को तलाक नहीं देना चाहती थी। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये हंसती-खेलती जोड़ी अलग हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी…
बेहद खुशहाल थी दोनों की शादीशुदा जिंदगी
दरअसल, जब अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया महज 16 साल की थी, तब उनकी शादी राजेश खन्ना से हो गई थी। शादी के बाद दोनों की शादीशुदा जिंदगी बेहद शानदार बीत रही थी और दोनों में खूब प्यार था। डिंपल ने ट्विंकल और रिंकी खन्ना नाम की दो बेटियों को जन्म दिया और पूरा परिवार बेहद खुशी से रहता था, लेकिन कहते हैं ना कि हंसते-खेलते परिवार को बुरी नजर बहुत लगती है और ऐसा ही कुछ हुआ डिंपल और राजेश के साथ। जी हां, कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।
डिंपल ने उन्हें तलाक क्यों नहीं दिया था?
साल 1982 में डिंपल अपनी दोनों बेटियों संग अपने पति से अलग हो गईं, लेकिन फिर भी इस रिश्ते की एक खास बात थी। जी हां, भले ही दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे, लेकिन दोनों ने कभी ऑफिशियल तलाक नहीं लिया। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिवंगत अभिनेता बता रहे हैं कि डिंपल ने उन्हें तलाक क्यों नहीं दिया था?
हम पहले ही अलग नहीं हुए
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान राजेश से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया था। राजेश से सवाल किया गया था कि अगर उन्हें फिर से डिंपल के साथ रहने का मौका, तो क्या वो रहेंगे? इस पर राजेश ने जवाब दिया था कि फिर से मतलब? हम पहले ही अलग नहीं हुए। हम सिर्फ अलग रहते हैं और तलाक नहीं हुआ है और डिंपल कभी तलाक भी देगी नहीं और वो ऐसा क्यों कर रही हैं ये तो वहीं जाने।
यह भी पढ़ें- इंडियन मूवीज नहीं करना चाहता पाकिस्तानी सिंगर, बोला- Katrina की मूवी समेत कई ऑफर ठुकराए
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines