Rajesh Khanna: आज के टाइम में बॉलीवुड के कई सितारें ऐसे हैं, दो एक हिट फिल्म देने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। फिर भी उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सितारा ऐसा भी था, जिसने एक साथ एक-दो नहीं बल्कि 17 हिट फिल्में दी।
इस एक्टर की अदाकारी का हर कोई दीवाना था और उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती थी। हालांकि बहुत ज्यादा लंबे समय तक उनका ये स्टारडम नहीं रहा और महज 3 साल में ही उन्होंने टॉप स्टार का टैग खो भी दिया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना की, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी के दिल पर आज भी राज करते हैं।
यह भी पढ़ें- 300 करोड़ क्लब में शामिल है ये 5 फिल्में, जानें किस पोजिशन पर है ‘गदर 2’
राजेश खन्ना ने अपने करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजेश खन्ना ने अपने करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साथ ही रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि साल 1970 से 1987 के दौर में वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर भी थे। एक्टर ने एक साथ एक-दो नहीं बल्कि 17 हिट फिल्मे दी और महज तीन साल में ही उन्होंने अपने स्टारडम को खो भी दिया था। वैसे तो राजेश खन्ना का असली नाम जतिन चुन्नीलाल खन्ना था, लेकिन लोग उन्हें काका, शहजादा, रोमांस के ओरिजनल किंग जैसे नामों से भी पुकारते थे।
अभिनेता ने 1965 में फिल्मों की दुनिया में रखा कदम
बता दें कि अभिनेता राजेश खन्ना ने साल 1965 में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म राज थी और उन्होंने हिंदी सिनेमा में सिंगल हीरो के तौर पर सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया। साथ ही उन्होंने सबसे कम मल्टी-स्टार कास्ट फिल्में बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
राजेश खन्ना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साल 1969 के बाद राजेश बड़े सुपरस्टार बन चुके थे और लोगों में उनका एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता था। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने तो उन्हें भारत का पहला सुपरस्टार भी कहना शुरू कर दिया था। फिर साल 1969 से 1971 तक उन्होंने एक साथ 17 हिट फिल्में दे डाली। तीन सालों में लगातार 17 हिट फिल्में देकर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines