Rajesh Khanna: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार यानी राजेश खन्ना से जुड़े किस्से आज भी बेहद पॉपुलर हैं। राजेश खन्ना हमेशा ही अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते थे। 60 और 70 का दशक ऐसा था कि राजेश की फिल्म को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ आती थी। इसलिए उन्हें प्यार से ‘काका’ कहा जाने लगा था और वो इसी से पहचाने जाने लगे थे। आज हम आपको उनसे जुड़े खास किस्से के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
फिल्म ‘आखिरी खत’
ये तो सभी जानते हैं कि साल 1966 में राजेश ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘आखिरी खत’ से उन्होंने सिनेमा में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें फिल्म ‘आराधना’ से असली पहचान मिली थी। इस फिल्म में राजेश का रोमांटिक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया था। इसके बाद राजेश ने कई हिट फिल्में दी और वो सुपरस्टार बनकर दुनिया के सामने आए।
एक साथ 15 से ज्यादा हिट
राजेश खन्ना इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार थे, जिन्होंने साल 1969 से 1971 लगातार 15 से भी ज्यादा हिट फिल्में दी थी। ये उनका एक रिकॉर्ड है। राजेश खन्ना हमेशा से ही अपनी फिल्मों के लिए मशहूर रहे हैं। हालांकि, अगर उनके सेट से जुड़ी यादों की बात करें तो राजेश में सेट पर देर से आने की आदत थी। अपनी पहली ही फिल्म के दौरान राजेश सेट पर देर से पहुंचे थे।
देर से थी सेट पर आने की आदत
राजेश की पहली फिल्म थी और सेट पर देर से पहुंचने की वजह से उन्हें इसके लिए खूब डांट पड़ी थी, लेकिन राजेश ने अपने कड़क अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा था कि वो किसी के लिए भी अपना लाइफस्टाइल नहीं बदलेंगे। राजेश खन्ना कई चीजों के लिए मशहूर रहे हैं। एक बार ये भी सुनने में आया था कि उनके और बिग बी के बीच तनाव चल रहा है। कुल मिलाकर राजेश से जुड़े बेहद दिलचस्प थे।
यह भी पढ़ें- Vikram Bhatt की मां का निधन, फिल्ममेकर पर टूटा दुखों का पहाड़
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 mins agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे दिग्गज अभिनेता
4 mins agoNana Patekar Net Worth: 27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर, जानें
5 mins agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
25 mins agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
28 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
56 mins agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
15 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines