Rajesh Keshav Health Update: मशहूर मलयालम अभिनेता राजेश केशव इन दिनों हेल्थ संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। राजेश की हालत गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अब एक्टर की हेल्थ का लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है राजेश की हालत और उनकी हालत में कितना सुधार है?
अब कैसी है राजेश केशव की हालत?
अभिनेता राजेश केशव की हालत पर लेटेस्ट अपडेट लेकशोर अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में दिया गया है। इस दौरान जानकारी दी गई कि डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया है। साथ ही उनका बीपी में स्टेबल है। राजेश अब खुद से सांस भी ले पा रहे हैं। बीते 48 घंटों में राजेश की हालात में ज्यादा तो नहीं, लेकिन सुधार हुआ है।
24 अगस्त को आया था कार्डियक अरेस्ट
इसके अलावा अस्पताल की ओर से कहा गया कि राजेश की हालत पर डॉक्टरों की कड़ी नजर है और उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गौरतलब है कि 47 साल के राजेश को 24 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद राजेश को हॉस्पिटल (आईसीयू) में एडमिट कराया गया था। वहीं, अगर राजेश की बात करें तो राजेश ने कई पॉपुलर मलयालम फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।
राजेश की हालत में सुधार
राजेश का हर किरदार फैंस और दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाए रखता है। लोगों को राजेश की एक्टिंग बेहद पसंद आती है। राजेश की खराब तबीयत के बारे में सुनने के बाद फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें उनके लिए दुआ कर रहे हैं और जल्दी ठीक होने के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं। राजेश की हालत में सुधार का अपडेट आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
तगड़ी है राजेश की फैन फॉलोइंग
राजेश केशव की फैन फॉलोइंग भी बेहद तगड़ी है और उन्हें लोगों का बेहद प्यार मिलता है। इंस्टाग्राम पर राजेश को 86.7K लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर राजेश के पोस्ट को भी खूब प्यार मिलता है।
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ LOC जारी, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines