Rajat Dalal, UK07 Rider Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी जान लेने की कोशिश की. इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई अब अनुराग के सपोर्ट में नजर आ रहा है. इस बीच अब पॉपुलर फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल ने अनुराग के सुसाइड की कोशिश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि रजत का क्या कहना है?
रजत दलाल का वीडियो
अनुराग डोभाल इस वक्त अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस बीच रजत दलाल का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रजत बेहद सीरियस नजर आ रहे हैं. रजत ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कौन सही है? कौन गलत है? मुझे इससे लेना-देना भी नहीं है, लेकिन मुझे ये बताओ, जो भी इंसान इस वीडियो को देख रहा है कि किसके घर में दिक्कत नहीं है?
क्या बोले रजत?
रजत ने आगे कहा कि किसकी जिंदगी में दिक्कत नहीं है? इतना कौन-सा इंसान टूट जाता है कि इंसान अपनी जिंदगी खत्म करने चला जाता है. भाई कोई भी परेशानी आ रही है, तो उसका सामना करो ना. किसके साथ दिक्कत नहीं आती, किसी का दिल टूटता है, कोई जुए में हारता है, किसी के शरीर में दिक्कत है, किसी के घर में बीमारी है, सबके साथ दिक्कत है यार.
मैं दो-तीन दिन से यूके को ट्राई कर रहा हूं- रजत
रजत ने कहा कि तुम्हारे पास इतनी ऑडियंस है, उसको क्या इंफ्लूएंस कर रहे हो कि कमजोर पड़ जाओ और मर जाओ. मैं तो कहीं से कहीं तक इस चीज का सपोर्ट नहीं करूंगा. मैं दो-तीन दिन से यूके को ट्राई भी कर रहा हूं संपर्क करने का, वो एक अलग चीज है, लेकिन सुसाइड की कोशिश करना कहीं से कहीं तक भी सपोर्टिव नहीं है.
अपनी जिंदगी खत्म मत करो
रजत ने आगे कहा कि कोई कुछ भी कहे, लेकिन इसे (सुसाइड की कोशिश) एक सिंगल प्रतिशत भी सपोर्ट नहीं किया जा सकता. ये चीज गलत है. तुम्हारा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है, इतनी खुशी की बात है और तुम चार चीजों के चक्कर में अपनी जिंदगी खत्म करने में लगे हो और वो चार चीजें जिनका कुछ ना कुछ हल होगा.
फोन करलो ना किसी को- रजत
उन्होंने आगे कहा कि कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जिसका हल ना हो इस धरती पर. तुम्हारे पास फोन है, तुम उसमें वीडियो बना रहे हो, भाई वहीं फोन करलो ना किसी को. दो मिनट बात करलो, लेकिन जिंदगी खत्म मत करो अपनी, कोई तुम नहीं है इसका. नुकसान तुम्हारा होगा, तुम्हारे परिवार का होगा.
बचपन से लेकर बुढ़ापे तक- रजत
रजत ने कहा कि हम चार लोग चार वीडियो बनकर छोड़ देंगे, उससे ज्यादा कुछ नहीं होगा. बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हमारे कितने क्लैश होते हैं, घरवालों से विचारों के ऊपर, नहीं बात बनरी होती, दिमाग खराब होता है, सबकुछ होता है, लेकिन अपने घर की चीजें घर की चारदीवारी में होती है. रजत ने और क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ना पापा, ना मम्मी… क्या अस्पताल में भी अकेले हैं UK07 Rider Anurag Dobhal? थारा भाई जोगिंदर ने बताया सच
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
23 mins ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
1 hr ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
3 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
5 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
6 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
7 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
8 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
8 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines