‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है। अभी आसिम रियाज और रुबीना दिलैक की चर्चा थमी भी नहीं थी कि ‘बैटलग्राउंड’ नए झगड़े को लेकर सुर्खियों में आ गया है। जी हां, इस बार ये बहस मशहूर भारतीय मुक्केबाज और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट नीरज गोयत और रजत दलाल के बीच हुई। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नीरज और रजत
दरअसल, delhii.dominators नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज और रजत दलाल एक-दूसरे से हाथापाई कर रहे हैं। वीडियो में की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि सबसे पहले रुबीना दिलैक नजर आ रही हैं और नीरज से कहती हैं कि आप वही हो ना जिसने फुकरा को बॉक्सिंग के लिए चैलेंज किया था।
क्या बोले रजत?
वीडियो में आगे अभिषेक कहते हैं कि रजत भाई को भी चैलेंज किया था। इसके बाद रजत कहते हैं कि अरे मैं तो थप्पड़-थप्पड़ में बेहोश कर देता हूं। मुझे बॉक्सिंग की जरूर ही नहीं है। वीडियो में अब नीरज कहते नजर आते हैं कि मुझे यहां आने के लिए चार महीने नहीं लगे। फिर रजत कहते हैं कि आपको इतना भूत है ना, तो उतार के भेज सकता हूं।
वीडियो हो रहा वायरल
रजत ने आगे कहा कि भाई उछल गया ना, तो सिर पर पता नहीं क्या-क्या रख सकता हूं और इसके बाद वीडियो में रजत और नीरज के बीच हाथापाई होने लगती है। हालांकि, वीडियो में अभिषेक दोनों को शांत करने भी आते हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मैं आपके लिए ओरिजनल…’, मशहूर यूट्यूबर ने Kesari 2 के मेकर्स पर लगाया कॉपी करने का आरोप
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
7 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
9 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
10 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
11 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
12 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
12 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines