‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ शुरू से ही सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि, अब तो ऐसा लगने लगा है कि ये शो लड़ाई का अखाड़ा बन गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि शो से आए दिन लड़ाई के नए-नए वीडियो सामने आते रहते हैं। शो में मशहूर भारतीय मुक्केबाज और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट नीरज गोयत और रजत दलाल एक बार फिर से भिड़ गए हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रजत दलाल-नीरज गोयत में फाइट
दरअसल, रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत और नीरज नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहले रजत कहते हैं कि हाथ मत लगाना बाकी सब ठीक है। वहीं, नीरज कहते हैं कि मैंने क्या कर दिया। रजत बार-बार कहते हैं कि हाथ मत लगाना, हाथ मत लगाना और नीरज पूछते हैं कि मैंने किया क्या है?
इंटरनेट पर वीडियो वायरल
इसके बाद रजत कहते हैं, जो भी चीज है आप अपना सेलीब्रेट करो, बढिया से करो, आगे भी 14-15 लोग है फाइट होगी, लेकिन हाथ मत लगाना और इसके बाद रजत गुस्से से लाल हो जाते हैं और वो नीरज को पीछे की ओर धकेल देते हैं। वहां खड़े बाकी लोग रजत को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन रजत बार-बार नीरज की ओर बढ़ते हैं।
आसिम रियाज को शो से निकाला गया
इस हाथापाई में नीरज जमीन पर भी गिर जाते हैं। इसके आगे क्या हुआ इसके लिए आप रजत द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देख सकते हैं। गौरतलब है कि इसके पहले भी दोनों आपस में लड़ चुके हैं। उस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। यही नहीं इसके पहले आसिम रियाज भी शो में लड़ाई कर चुके हैं और इस वजह से उन्हें शो से बाहर भी कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Housefull 5 का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग LAAL PARI रिलीज, आते ही इंटरनेट पर हुआ वायरल
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
19 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
19 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
21 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines