Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 शुरू होते ही जंग का अखाड़ा बन गया। बिग बॉस का घर हो और इसमें किसी के बीच कोई लड़ाई या झगड़ा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। हालांकि अब सवाल ये है कि आखिर शो शुरू होते ही किसके बीच लड़ाई हुई और क्यों हुई? तो बिग बॉस के घर में पहले दिन कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। आखिर क्या थी इस बहस की वजह? आइए जानते हैं…
अविनाश मिश्रा के साथ लड़ाई
दरअसल, बिग बॉस 18 का पहला दिन था और शो के पहले दिन ही रजत दलाल और अविनाश मिश्रा में ‘डांस’ को लेकर बहस हो गई। अविनाश मिश्रा कहते हैं कि आपको नाच देखने का शोक हैं। इस पर रजत दलाल कहते हैं कि हां है नाच कर दिखा। रजत ने आगे कहा कि नाच देखने का शोक किसको बुरा है और बार-बार रजत को डांस के लिए कहते हैं। रजत जिस तरह से बात करते हैं उससे तो यही लग रहा है कि वो पूरा लड़ाई के मूड में हैं।
तजिंदर के साथ बहस
हालांकि अविनाश बहुत आराम से खुद को डिफेंड करते नजर आए। अविनाश कहते हैं कि मैंने आपसे क्या बदतमीजी की। इस पर रजत अकड़कर जवाब देते हैं और कहते हैं कि भाई थोड़ी है तू मेरा। ना सिर्फ अविनाश बल्कि रजत तो पहले दिन बग्गा से भी भिड़ गए। दरअसल, शो के पहले दिल तजिंदर और रजत बात कर रहे थे, लेकिन इस दौरान रजत ने बग्गा को धमकी तक दे डाली।
बग्गा को रजत की धमकी
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसको लेकर दावा किया गया कि रजत दलाल ने अपनी ओवरस्पीडिंग कार से एक बाइक सवार को ठोक दिया। इस बारे में रजत और बग्गा बात कर रहे थे। रजत बग्गा से पूछते हैं कि क्या आपने बाइक गिरते हुए देखी… इसके आगे कहते हैं कि भाई सुनो इसे मजाक, मजाक में तो लो मत, सब देख रहे हैं तो हिसाब से बात करो, नहीं तो दो मिनट में भूत बना दूंगा।
क्या रजत बनेंगे सबसे ज्यादा क्लेश करने वाले कंटेस्टेंट?
रजत ने कहा कि प्यार से बात कर रहा हूं, प्यार से करो और ये मत समझना कि रजत गवार है। इस दौरान चाहत पांडे, बग्गा की साइड लेती नजर आई, लेकिन रजत अपनी बात पर अड़े हुए थे। पहले दिन ही बग्गा और अविनाश के साथ रजत की लड़ाई को देखकर दर्शकों को लग रहा है कि रजत इस घर में सबसे ज्यादा बवाल काटने वाले हैं। हालांकि आगे क्या होगा ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- आखिरी दो कंटेस्टेंट को लेकर Bigg Boss का बड़ा दावा, Salman Khan भी हैरान
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines