Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के शुरू होते ही एक चीज बाहर क्लियर हो चुकी थी कि इस सीजन कौन रूल करने वाला है? कलर्स और बिग बॉस ने एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को अपना लाडला बताया था। आज भी बिग बॉस विवियन के लिए कुछ ऐसी चीजें कर जाते हैं जो साबित कर देता है कि विवियन का उनके साथ रिश्ता कितना गहरा है। एक तो उनकी इमेज इतनी स्ट्रॉन्ग बनी हुई है, ऊपर से उनका अनुभव और शो में उनका सुलझा हुआ नेचर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बावजूद इसके कोई है जिसने अब विवियन को मात दे दी है।
किसने दी विवियन को टक्कर?
अब इस शो में एक कंटेस्टेंट विवियन डीसेना से आगे निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। ये कंटेस्टेंट हर मुद्दे में होता है और सबसे ज्यादा लाइम लाइट बटोर रहा है। सबसे जरूरी बात तो ये है कि टीवी या फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा न होने के बावजूद ये कंटेस्टेंट टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर को कड़ी टक्कर दे रहा है। आपको बता दें, अब इस शो में पॉपुलैरिटी के मामले में जिस शख्स ने विवियन डीसेना को मात दी है वो रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं।
बिग बॉस में रजत निकले विवियन से आगे
रजत शो में सबसे ज्यादा खुलकर अपने ओपिनियन रख रहे हैं। वो कभी भी अपनी बात सबके सामने रखने से नहीं डरते और न ही अपनी बातों से मुकरते हैं। चाहे उन्हें अविनाश से भिड़ना हो या फिर खुद विवियन से वो किसी शेर की तरह दहाड़कर सामने वाले को शांत करवा देते हैं। भले ही वो घर में सबसे ज्यादा लड़ते हुए दिखते हों, लेकिन ये भी सच है कि वो सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम हासिल करने में कामयाब हो रहे हैं। ऐसे में वो विवियन पर शो में भारी पड़ते हुए दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में ऐसे मौके जहां लड़ाई में हदें हुईं पार, बाप-बहन तक पहुंची बात
कौन है इस हफ्ते का BB18 King?
इस हफ्ते में ‘BB18 King Of The Week’ का टाइटल भी रजत ने ही जीता है। बिना इंडस्ट्री में काम करे वो बाकी कलाकारों के सामने ज्यादा मजबूत लग रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर करण वीर मेहरा हैं। तीसरे नंबर पर विवियन खड़े हैं। विवयन का गेम इसलिए थोड़ा ढीला लग रहा है क्योंकि वो बोलते तो सही और बैलेंस्ड हैं, लेकिन बोलते कम हैं। वो लड़ाई-झगड़ों के बीच एक समाधान निकाल लेते हैं लेकिन उसमें कूदकर ये नहीं बोलते कि कौन सही और कौन गलत है। जबकि रजत खुलकर गेम खेल रहे हैं।
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
7 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines