Rajat Dalal पर Karan Veer Mehra का करारा पलटवार, चुम संग रिश्ते को बताया था फेक

Karan Veer Mehra: करण वीर मेहरा और रजत दलाल के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। अब रजत ने करण और चुम के रिश्ते को फेक कह दिया, तो उस पर करण का जवाब आया है।

Rajat Dalal Karan Veer Mehra

Rajat Dalal Karan Veer Mehra File Photo

Karan Veer Mehra: करण वीर मेहरा ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी जीतने के बाद भी सवालों में घिरे हुए हैं। एक विनर को जिस तरह बधाई मिलती है, करण को वैसा ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है। उनकी जीत पर सवाल उठ रहे हैं और साथ ही रिश्ते पर भी। दूसरी तरफ रजत दलाल (Rajat Dalal) के साथ करण का पंगा भी चल रहा है। रजत के फैंस करण को ट्रोल कर रहे हैं और धमकियां भी दे रहे हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बातें भी सुनाई हैं।

विज्ञापन

रजत दलाल ने करण-चुम के बॉन्ड को कहा फेक

इसी बीच अब करण का एक ऐसा क्लिप सामने आ गया है जो एक बार फिर इन दोनों के बीच चल रही टशन को बढ़ा सकता है। दरअसल, रजत ने एक बार फिर करण वीर मेहरा और चुम दरांग (Chum Darang) के रिश्ते पर ऊंगली उठाई है। दरअसल, रजत ने ‘बिग बॉस 18’ से बाहर आने के बाद कहा है कि करण और चुम का जो बॉन्ड है, फेक है। एक-दो महीने में पता चल जाएगा कि क्या बॉन्ड है ये? तो इस पर करण क्या कहना चाहते हैं? वो उनसे पूछा गया।

विज्ञापन

करण ने रजत के रिश्तों का उड़ाया मजाक

इस सवाल के जवाब में करण वीर मेहरा ने बेहद ही सैवेज रिप्लाई दिया। उन्होंने कहा, ‘एक कहावत है कि कोई पान खा रहा हो ना, तो उसको थप्पड़ नहीं मारना चाहिए, अपने ऊपर ही छींटे आती हैं। जिसने अपने खुद के समीकरण बनाए हो, उसको रिश्तों के बारे में क्या पता?’ रजत की टिप्पणी से करण इतना भड़क गए कि उन्होंने रजत दलाल के रिश्तों को ही समीकरण बता दिया। अब रजत करण को पलटकर क्या कहते हैं? वो तो सभी लोग देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विवियन डीसेना को भी करण ने मारा ताना

इन दोनों के बीच बिग बॉस अभी तक चल रहा है और इनके झगड़े शो खत्म होने के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दूसरी तरफ विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने करण को अपनी पार्टी में नहीं बुलाया था, इसे लेकर भी करण से ही सवाल किए जा रहे हैं। उस पर भी करण ने कटाक्ष किया है। करण ने कहा, ‘दोस्त फेल हो जाए तो दुख होता है, लेकिन दोस्त फर्स्ट आ जाए, तो वो दोस्त नहीं रहता है। थोड़ा बहुत तो खटास होगी, एक ही ट्रॉफी थी। विवियन अगर बुलाना भी चाहे तो उसके आस-पास के लोग मना कर देंगे, लेकिन जब मैं पार्टी करूंगा तो सबको बुलाऊंगा।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ