Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मशहूर सोशल मीडिया स्टार और कॉमेडियन जाह्नवी मोदी का मंगलवार शाम को अपहरण कर लिया गया। वे अपनी मां के साथ श्रीडूंगरगढ़ में बाजार से लौट रही थीं। वे इस इलाके के मोमासर बास मोहल्ले में रहती हैं। इसी दौरान बदमाश गाड़ी लेकर आए और मां के सामने ही उनको अपहरण करके ले गए। मां की शिकायत पर पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है, जो कॉमेडियन जाह्नवी की तलाश में अलग-अलग जगह रेड कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:Badli Assembly Seat: दिल्ली की इस सीट पर कौन किस पर भारी? जानें समीकरण
जाह्नवी मोदी (25) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे कई मारवाड़ी शॉर्ट मूवीज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इन फिल्मों में बहू और बेटी के रोल निभाए हैं, जिनको खूब सराहना मिली है। सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपने वीडियो और रील्स डालती रहती हैं। उनको हजारों लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 23 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।
बीकानेर के युवक पर लगाए आरोप
जाह्नवी की मां पुष्पा (46) ने बताया कि वे अपनी बेटी के साथ मार्केट से शॉपिंग करके लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। दोनों ने उनको धक्का दिया और पास खड़ी एक कार में जाह्नवी को डालकर फरार हो गए। मां के अनुसार किडनैप करने वालों में तरुण नाम का शख्स शामिल है, जो मूल रूप से बीकानेर का ही रहने वाला है।
यह भी पढ़ें:Bawana Assembly Seat: दिल्ली की इस सीट पर खिलेगा कमल या चलेगी झाड़ू, जानें समीकरण
परिवार ने पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाया है। पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की और आरोपियों की तलाश में कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
24 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines