हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raja Shivaji vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office: 'राजा शिवाजी' से आगे निकली आयुष्मान खुराना की फिल्म, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

बॉलीवुड की कई फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. लेकिन आज हम आपको रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और आयुष्मान खुराना की मूवी ‘पति पत्नी और वो दो’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
'राजा शिवाजी' और 'पति पत्नी और वो दो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. इस मूवी को 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. ‘राजा शिवाजी’ मूवी को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं, ऐसे में रितेश देशमुख के फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है. आज हम आपको इस खबर में रितेश देशमुख फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: 7 साल पुरानी Akshay Kumar कल्ट फिल्म ने Netflix पर किया कमबैक, लोगों की बनी पहली पसंद

‘राजा शिवाजी’ ने कितनी की कमाई

सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. इस मूवी को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. रितेश की यह मूवी दो भाषाओं में रिलीज की गई है, हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज की गई है. बता दें कि यह मूवी मराठी भाषा में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म मराठी भाषा में अब तक 24.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं मराठी भाषा में ‘राजा शिवाजी’ ने 64.71 करोड़ रुपये कमाए हैं. बता दें कि फिल्म ने आज यानी 21 मई को 78 लाख रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने हिंदी में 12 लाख, तो वहीं मराठी भाषा में 66 लाख कमाए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर छाई ये तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, हर सीन में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट

‘पति पत्नी और वो दो’ ने कितने का किया कलेक्शन

वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की बात करें, तो इस मूवी में एक्टर के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी अहम किरदार में नजर आई है. आयुष्मान खुराना फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अपने ओपनिंग पर 4 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं फिल्म को वीकेंड का अच्छा फायदा मिला था और फिल्म ने शानदार कमाई थी . फिल्म अब तक 28.61 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने आज यानी 21 मई 2026 को 1.61 करोड़ रुपये कमाए हैं. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola