बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों रिलीज की गई है. इस फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक साथ नजर आए हैं. फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार बार किया था. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये छापे थे. भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. आइए जानते है कि दोनों फिल्मों ने आज कितने का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: Prime Video पर टॉप 10 में 5 एपिसोड की इस सीरीज ने मारी एंट्री, कहानी ऐसी की सीट छोड़ना होगा मुश्किल
‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे ने कितने का किया कलेक्शन
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. बता दें कि इस मूवी का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने किया है. यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है. फिल्म को रिलीज हुए दो दिनों का समय बीत चुका है. फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन यानी आज 8.70 करोड़ रुपये छापे हैं. यह मूवी हिंदी भाषा में 2.97 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं मराठी भाषा में यह फिल्म 5.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. ‘राजा शिवाजी’ फिल्म में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया संजय दत्त, सलमान खान, विद्या बालन, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे कलाकार नजर आए हैं.
‘भूत बंगला’ ने 16वें दिन कितने का किया कलेक्शन
वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें, तो यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज किया गया था. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, फिल्म ने आज यानी 02 मई को 3.64 करोड़ रुपये छापे हैं. यह फिल्म अब तक 136.29 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी और तब्बू ने अहम रोल प्ले किया है.
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
23 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
50 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines