Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा अपनी आने वाली फिल्म UT69 को लेकर खूब चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।
इस बीच अब राज कुंद्रा ने अपनी पहली फिल्म UT69 पर अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के रिएक्शन के बारे में खुलकर बात की है। राज ने बताया है कि इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कैसी प्रतिक्रिया दी थी। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Juhi Chawla के ऑन स्क्रीन बाप को शराब पीकर ये नियम तोड़ना पड़ा महंगा, अब 2 महीने के लिए काटनी होगी जेल की सजा
UT69 पर शिल्पा शेट्टी के रिएक्शन के बारे में की बात
दरअसल, हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राज ने अपनी पत्नी शिल्पा के उस रिएक्शन को साझा किया, जब उन्होंने पहली बार खुद पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, राज ने कहा कि जब मैंने उन्हें यह बताने का फैसला किया कि मैं एक फिल्म बना रहा हूं तो वह (शिल्पा) मुझसे कुछ फीट की दूरी पर थीं। मैं उनके बहुत करीब नहीं जाना चाहता था (हंसते हुए)।”
एक उड़ती हुई चप्पल मेरे चेहरे पर आ गई- राज
राज ने आगे बताया कि उनकी बायोपिक पर शिल्पा की शुरुआती प्रतिक्रिया सुखद नहीं थी। राज ने कहा कि मैंने उससे कहा कि मेरे पास एक स्क्रिप्ट है और मैं उसके जवाब का इंतजार कर रहा हूं। जब मैं उससे दूर हुआ, तो एक उड़ती हुई चप्पल मेरे चेहरे पर आ गई। मुझे लगता है कि उसने पहले सोचा था कि यह विचार थोड़ा पागल था। शायद वह सोच रही था कि फिल्म नहीं बनेगी।
शिल्पा को राज के एक्टिंग करियर की चिंता
इसके बाद राज ने निर्देशक शाहनवाज अली से कहा कि वह उन्हें स्क्रिप्ट समझाएं। राज ने आगे कहा कि उन्होंने उसे एक बहुत छोटा सा वर्णन दिया। उसने इसके बारे में सोचा और महसूस किया कि यह किसी भी तरह से सिस्टम के खिलाफ मामला नहीं था। उसे लगा कि यह एक बहुत ही मानवीय कहानी थी। फिल्म के अलावा शिल्पा को राज के एक्टिंग करियर की भी चिंता थी, लेकिन आख़िरकार शिल्पा को यकीन हो गया।
‘तू एक्टिंग कर लेगा?’- शिल्पा
राज ने आगे कहा कि वह बहुत सहयोगी थीं और उन्होंने मुझसे पूछा कि ‘तू एक्टिंग कर लेगा?’ मैंने उनसे कहा कि मैं ऐसा कर पाऊंगा क्योंकि मैंने जेल जाकर कुछ मेथड एक्टिंग की है। राज ने आगे बताया कि उसने फिल्म देखी है और उसे मुझ पर बहुत गर्व है। यह मेरी जीत है। बता दें कि राज की फिल्म ‘यूटी69’ 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 hr agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
4 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
6 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
6 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines