Raj Kundra Revealed Jail Life Experiences: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म UT69 की चर्चा हो रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। ट्रेलर रिलीज होने के दूसरे ही दिन राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके शिल्पा शेट्टी से अलग होने का ऐलान कर दिया। वहीं ट्रेलर रिलीज के मौके पर पत्रकारों का सवाल देते हुए राज कुंद्रा एक और मुद्दे पर काफी भावुक हो गए। उन्होंने जेल में 60 दिन कैसे बिताए, इस पर बात करते हुए उनका दर्द छलका गया। उन्होंने पत्रकारों को जेल में बिताए दिनों का अनुभव और कहानी सुनाई।
यह भी पढ़ें: अलग हो रहे हैं Raj Kundra और Shilpa Shetty ! फिल्म रिलीज से पहले किया ऐसा एलान
जेल में मेरे आस-पास काफी डरावने लोग थे
राज कुंद्रा ने पत्रकारों के सामने खुलासा किया कि वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बच्चों से बलात्कार करने और 88 हत्याओं के आरोपियों की बगल में सोते थे। राज कुंद्रा साल 2021 में पोर्नोग्राफी से जुड़े एक केस में गिरफ्तार हुए थे। उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा गया था। इस दौरान वह सभी प्रकार के कैदियों से मिले, जिनमें वे लोग भी शामिल थे, जिन पर बच्चों से बलात्कार और हत्या करने जैसे जघन्य अपराधों का आरोप था। जो आदमी मेरे दाईं ओर सोता था, उस पर 88 हत्याओं का आरोप था। जो मेरे बाईं ओर सोता था, उस पर बच्चों से बलात्कार करने का आरोप था। मेरे आसपास काफी डरावने लोग थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 को लेकर HC का बड़ा फैसला, अवैध स्ट्रीमिंग करने वाली वेबसाइटों को लगा झटका
कुंद्रा बोले- मुझे साजिश में फंसाया गया था
राज कुंद्रा ने बताया कि मुझे किसी से बात नहीं करने को कहा गया था। कोई भी मुझसे बात नहीं करता था। मुझे लगा था कि मैं लगभग एक सप्ताह में बाहर आ जाऊंगा, इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं होगी, लेकिन मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि मैं वहां 63 दिन तक रहूंगा। मैंने वहां कुछ ऐसे लोगों से दोस्ती की, जिनके बारे में मैं सोचता था कि वे सभ्य हैं। जब आप किसी के साथ 2 महीनों तक रहते हैं तो आप जुड़ जाते हैं। ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ। इस बीच अचानक 50 हजार रुपये की जमानत राशि जमा कराकर परिवारने मेरी जमानत करा ली। इसके बाद मैंने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया, क्योंकि मुझे फंसाया गया था।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines