हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'Karan Johar के इस शो से किसी का भला नहीं हुआ...' Koffee With Karan को लेकर ये क्या बोल गए Raj Kundra

Raj Kundra On Koffee With Karan: इन दिनों करण जौहर अपने पॉपलुर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है।

विज्ञापन
Raj Kundra On Koffee With Karan

Raj Kundra On Koffee With Karan: इन दिनों करण जौहर अपने पॉपलुर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फैंस को भी करण का ये सो खूब पसंद आता है और सभी इसके लेटेस्ट एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इस बार करण के शो का 8वां सीजन है, जिसके दो एपिसोड ऑनएयर हो चुके हैं। वहीं, अब दर्शको को शो के अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच राज कुंद्रा ने शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के फैंस को बड़ी राहत, ‘मन्नत’ के बाहर से फोन चोरी करने वाले तीन आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन

‘UT69’ को लेकर चर्चा में

बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति अपनी फिल्म ‘UT69’ को लेकर चर्चा में है। बीते दिन यानी 3 नवंबर को ये फिल्म रिलीज हुई है। इस बीच राज कुंद्रा से करण जौहर के चैट शो को लेकर बातचीत की गई। इस दौरान करण से पूछा गया कि क्या वो कॉफी विद करण में नजर आ सकते हैं? इस पर राज ने जवाब देते हुए कहा कि इस शो से किसी का भला नहीं हुआ है। राज कुंद्रा से इस बयान से ऐसा लग रहा है कि वो इस बार करण जौहर के शो में नहीं जाएंगे।

फिल्म की कहानी

इसके साथ ही अगर राज की फिल्म UT69 की बात करें तो इस फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में राज पर हुए पॉर्नोग्राफी केस के बारे में बताया गया है। साथ ही दिखाया गया है कि इस मामले में जब उन्हें जेल में रहना पड़ा था तो इस दौरान वहां पर उनके साथ कैसा बर्ताव हुआ था। वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो UT69 की कहानी शुरु होती है, जब राज कुंद्रा को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जाता है। राज का वकील उन्हें प्रॉमिस करता है कि 4-5 दिनों की बात है, वो बाहर निकल जाएंगे। मगर पांच दिनों के बाद ना ही उन्हें बेल मिलती है और ना ही जेल से झुटकारा…. फिर उन्हें आर्थर रोड जेल के अंडर ट्रायल सेक्शन में भेज दिया जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola