हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पोर्नोग्राफी' केस से क्यों नहीं निकल पा रहे Raj Kundra? वकील ने किया बड़ा दावा

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा किसी ना किसी वजह से अक्सर चर्चा में आ ही जाते हैं। हाल ही में वो फिल्म ‘UT69’ में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Raj Kundra

Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा किसी ना किसी वजह से अक्सर चर्चा में आ ही जाते हैं। हाल ही में वो फिल्म ‘UT69’ में नजर आए हैं। इस फिल्म ने जमकर सुर्खियां भी बटोरी। बता दें कि साल 2021 में अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में राज को जेल जाना पड़ा था।

इतना ही नहीं बल्कि जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मास्क से अपने चेहरा को ढककर भी रखा। भले ही राज जेल से बाहर आ गए हैं, लेकिन इस मामले में कार्यवाही अभी भी लंबित है। वहीं, अब इस पर राज के वकील ने क्या कहा है? आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें- Fighter से Hrithik Roshan का पहला लुक आया सामने, स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के लुक में दिखे एक्टर

विज्ञापन

Raj Kundra के वकील ने किया बड़ा दावा

इस मामले में बात करते हुए राज कुंद्रा के वकील, एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने अपने बयान में कहा कि राज के खिलाफ साल 2021 से कार्यवाही लंबित है।
हम लगातार अभियोजन पक्ष से न्यायिक कार्यवाही में तेजी लाने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन फिर भी इसमें देरी की जा रही है। राज के वकील ने कहा कि अगर इस मामले के रिकॉर्ड को स्पष्ट रूप से देखा जाए, तो साफ नजर आएगा कि अभियोजन पक्ष जानबूझकर देरी कर रहा है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cy5A7fnspDS/

अभियोजन पक्ष बार-बार इसके स्थगन की मांग कर रहा- एडवोकेट प्रशांत पाटिल

इसके आगे राज के वकील ने कहा कि इससे मेरे क्लाइंट राज के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। वकील का कहना है कि मुकदमे का परिणाम जो भी हो, लेकिन जल्द से जल्द सुनवाई हो ये राज का अधिकार है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि राज के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं है और यही कारण है कि अभियोजन पक्ष बार-बार इसके स्थगन की मांग कर रहा है। राज के वकील ने आगे कहा कि अभियोजन पक्ष जान-बूझकर ऐसा बर्ताव कर रहा है। यही कारण है कि हमारे देश को लंबित मामलों के भारी बैकलॉग का सामना करना पड़ रहा है और निर्दोष लोग बिना किसी निष्पक्ष सुनवाई के पीड़ित हो रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola