Karisma Kapoor: कपूर खानदान के कई ऐसे किस्से हैं जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर ने किस तरह बॉलीवुड को अपने इशारों पर नचाया है ये तो सभी ने देखा है। ये भी आप जानते होंगे कि करिश्मा ने किस तरह अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। दरअसल, कपूर खानदान की महिलाएं पहले फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करती थीं। वहीं, अब करिश्मा के जन्म से जुड़ा एक अनसुना किस्सा सामने आया है।
जन्म के बाद करिश्मा को देखने क्यों नहीं गए थे दादा?
आपको बता दें, राज कपूर जो करिश्मा के दादा हैं वो अपने परिवार से बेहद प्यार करते थे। खासकर उनका मोह अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन्स में काफी ज्यादा था। बताया तो ये भी जाता है कि सभी बच्चों में करिश्मा उनकी लाडली थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब करिश्मा का जन्म हुआ था तो राज कपूर ने उन्हें हॉस्पिटल जाकर देखने से साफ इनकार कर दिया था? एक्टर ने एक खास शर्त रखी थी और कह दिया था अगर उनके मन के मुताबिक नहीं हुआ तो वो करिश्मा को देखने नहीं जाएंगे।
क्या थी अस्पताल जाने की शर्त?
राज कपूर की ये शर्त इतनी अजीब थी कि करिश्मा की मां यानी बबीता भी घबरा गई थीं। ‘Raj Kapoor: The One and Only Showman’ नाम की बुक में भी इस किस्से का जिक्र है। अब ये शर्त क्या थी वो भी जान लेते हैं? कहा जाता है कि राज कपूर ने शर्त रख दी थी कि अगर बच्ची की आंखें नीली हुईं वो तभी हॉस्पिटल आएंगे और उसे देखेंगे। ऐसे में जब बबीता ने बेटी की आंखें देखी तो उन्होंने राहत की सांस ली क्योंकि करिश्मा की आंखें डार्क ब्लू थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में दिखेगा ‘खतरों का खिलाड़ी’, एंट्री कन्फर्म!
एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा
बबीता ने खुलासा करते हुए कहा, जिस दिन करिश्मा पैदा हुईं तो सभी लोग Breach Candy Hospital ने उन्हें देखने आए हुए थे। बस उनके ससुर वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि Lolo की आंखें भी उनके दादा की तरह नीली हैं तो वो तुरंत अस्पताल पहुंचे। बाद में जब करिश्मा बड़ी हुईं तो वो अक्सर कहा करते थे कि एक दिन वो सुपरस्टार बनेंगी और उनकी बात सच हुई। एक वक्त पर करिश्मा बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines