---विज्ञापन---

खुद को सिगरेट से क्यों जलाते थे Raj Kapoor? ऐसे लगी थी शराब की लत

Raj Kapoor: भारतीय सिनेमा के फेमस और लेजेंडरी एक्टर राज कपूर से जुड़े कई किस्से ऐसे हैं, जो अक्सर चर्चा में आते रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही किस्से के बारे में बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

Raj Kapoor: भारतीय सिनेमा के फेमस और लेजेंडरी एक्टर राज कपूर की हाल ही में 100वीं जयंती थी। इस खास मौके पर हर किसी ने ‘शोमैन’ को याद किया। राज कपूर हिंदी सिनेमा का वो नाम है, जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे। आज हम आपको कपूर साहब से जुड़ा एक खास किस्सा बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

खुद को सिगरेट से जलाने की कोशिश

बात उस वक्त की है जब नरगिस और सुनील दत्त की शादी हुई थी। जब इन दोनों की शादी हुई, तो राज कपूर ने खुद को सिगरेट से जलाया था। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें शराब की भी लत लग गई थी। दरअसल, इन दोनों की शादी के बाद राज कपूर बेहद परेशान और दुखी हो गए थे और उन्होंने खुद को सिगरेट से जलाने की कोशिश की।

---विज्ञापन---

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर ‘शोमैन’ ने हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीता और बड़ी विरासत छोड़ गए। हालांकि राज कपूर जितना अपना काम को लेकर चर्चा में रहे उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे। खासकर नरगिस के साथ उनके रिश्ते की हमेशा चर्चा होती थी।

---विज्ञापन---

राज कपूर और नरगिस का रिश्ता

राज कपूर और नरगिस का रिश्ता साल 1955 में आई फिल्म ‘श्री 420’ के सेट से शुरू हुआ था। कपूर पहले से ही कृष्णा राज कपूर से शादी कर चुके थे और उस वक्त नरगिस केवल 16 साल की थीं। हालांकि फिर भी इनका रिश्ता लगभग 7 सालों तक चला और फिर दोनों अलग हो गए। गौरतलब है कि अभिनेता अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे सके और मदर इंडिया अभिनेत्री से शादी नहीं कर सके। कथित तौर पर नरगिस का भाई भी उनके अलगाव के पीछे एक कारण था।

नरगिस और सुनील दत्त की शादी

हालांकि, नरगिस को सुनील दत्त से प्यार हो गया और उन्होंने उनसे शादी कर ली। मधु जैन की किताब ‘द कपूर: द फर्स्ट फिल्म फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा’ के अनुसार, राज कपूर इस घटना के बाद बहुत दुखी हो गए थे।

---विज्ञापन---

बाथटब में गिर जाते थे कपूर

नरगिस की दत्त से शादी के बाद अभिनेता राज शराब पीने लगे और तनाव में आ गए और उन्हें धोखा महसूस हुआ। हालांकि, उन्होंने सिगरेट के बट से खुद को जलाने की भी कोशिश की। अभिनेत्री नरगिस की सुनील दत्त से शादी होने के बाद राज हर दिन-रात नशे में घर आते थे। नरगिस के लिए रोते हुए वह अक्सर बाथटब में गिर जाते थे।

यह भी पढ़ें- ‘मैं टेंशन में आ गया था…’, Aishwarya Rai का भाई बनने के लिए Randeep Hooda ने की कड़ी मेहनत

---विज्ञापन---

First published on: Dec 16, 2024 05:29 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola