Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Raj Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) के बेटे राज कपूर (Raj Kapoor) ने इंडस्ट्री की कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। राज कपूर ने चार दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने अपनी दौर की टॉप एक्ट्रेस के साथ फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ अभिनेत्रियों के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता था। इतना ही नहीं कई एक्ट्रेसेस के साथ राज कपूर का नाम भी जुड़ा। राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर, 1924 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था, जो पहले हिंदुस्तान का हिस्सा हुआ करता था।
बंटवारे के बाद राज कपूर का परिवार भारत में आकर बस गया। राज कपूर का नाम बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ शानदार फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं में भी गिना जाता था और आज भी गिना जाता है। उन्होंने अपने चार दशक के करियर में करीब 74 फिल्मों में अभिनय किया और इन्हीं में से कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। हालांकि, उनकी एक आदत से पूरी इंडस्ट्री वाकिफ थी, जो था उनका सफेद साड़ियों के साथ आकर्षण।
Raj Kapoor Birth Anniversary (Image Credit – Social Media)
जी हां… बॉलीवुड के ‘शोमैन’ कहने जाने वाले राज कपूर अपनी सभी फिल्मों अपनी एक्ट्रेसेस को सफेद साड़ी पहनाया करते थे, लेकिन उनकी इस आदत के पीछे की वजह के बारे में ज्यादातर लोग जानते नहीं है। राज कपूर ने अपनी फिल्मों में सादगी का रंग माने जाने वाले सफेद रंग को उस दौर में प्यार के रंग में रंग दिया था। उस दौर में राज कपूर अपनी फिल्मों की सभी हीरोइनों नरगिस, वैजयंती माला, साधना, तनुजा और सायरा बानो को सफेद साड़ी ही पहनाया करते थे, जो उनकी फिल्मों की एक पहचान बन चुकी थी, लेकिन ऐसा क्यों? उनका सफेद रंग या उस रंग की साड़ी से क्या कनेक्शन था?
यह भी पढ़ें: इस भारतीय वेब सीरीज की टीम ने अपने कारनामों से रचा इतिहास, दान किया कई टन खाना और…
बताया जाता है कि राज कपूर केवल अपनी हीरोइनों को ही नहीं बल्कि अपनी पत्नी कृष्णा राज कपूर (Krishna Raj Kapoor) को भी सफेद साड़ी ही पहनाया करते थे, जिसके पीछे एक खास वजह थी और वो यह थी कि राज कपूर को सफेद रंग बहुत पसंद था। इतना ही नहीं, जब उनकी पत्नी की उनसे पहली मुलाकात हुई तो तब उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी और बालों में मोगरे के फूल लगा रखे थे, जिसने राज कपूर का दिल जीत लिया। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह बात खुद राज कपूर (Raj Kapoor Birth Anniversary) अपने कई इंटरव्यू के दौरान बताया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।