OTT Movies Release This Week: आज के समय में लोगों की पहली पसंद ओटीटी बन चुका है, क्योंकि उसको अपने समय के हिसाब से मैनेज कर पाना आसान होता है। आप कहीं भी और कभी भी ओटीटी के जरिए अपना मनोरंजन कर सकते हैं। ऐसे में हर दिन और हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में-बेव सीरीज रिलीज होती हैं। ओटीटी की दुनिया ड्रामा, क्राइम, रोमांस और रोमांचित कर देने वाली फिल्मों, कहानियों और सीरीज से भरी पड़ी है। हर हफ्ते एक नया कंटेंट ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्मस पर रिलीज होता है, जिसकी जानकारी हम आप तक पहुंचाते हैं।
ऐसे में त्योहारों का समय चल रहा है और अगर आप भी दिवाली की छुट्टियां मजेदार बनाना चाहते हैं तो ओटीटी (OTT) पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली इन धांसू फिल्मों को देख सकते हैं और अपना दिन रोमांचित बना सकते हैं। आज हम आपको ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको देखने में आपको खूब मजा आएगा।
रेनबॉ रिश्ता (Rainbow Rishta)
आज मंगलवार यानी 7 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर वेब सीरीज ‘रेनबॉ रिश्ता’ रिलीज होने वाली है, जो एक बेहतरीन कहानी को दर्शाति है। इस सीरीज की कहानी LGBTQ के लोगों से जुड़ी है। सीरीज में उन लोगों की कहानी को दिखाया जाएगा, जिनको आज भी भारतीय समाज स्वीकार करने में हिचकिचाता है।
एस्केपिंग ट्विन फ्लेम्स (Escaping Twin Flames)
इसके बाद 8 नवंबर को Netflix पर ‘एस्केपिंग ट्विन फ्लेम्स’ रिलीज हो रही है। ये फिल्म दुनियाभर में चल रही स्प्रिचुअल प्रेक्टिसिस पर आधारित है। इस सीरीज की कहानी में स्प्रिचुअल प्रेक्टिसिस से बीमारियों का इलाज करने वाले परिदृश्य के बारे में दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: 19 दिनों में 566 करोड़ के पार पहुंचीं ‘Leo’, जानें 10 दिनों में ‘12th Fail’ ने इतनी की कमाई?
रॉबी विलियम्स (Robbie Williams)
इस दिन यानी 8 नवंबर को Netflix पर ही एस्केपिंग ट्वीन फ्लेम्स अमेरिकन लिरिसिस्ट और गायक रॉबी विलियम्स की कहानी पर आधारित फिल्म ‘रॉबी विलियम्स’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में 30 साल के सफर को विजुअल्स के जरिए स्क्रीन पर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
रोड टू मिलियन (Road To Millio)
10 नवंबर को Amazon Prime Video पर ‘रोड टू मिलियन’ फिल्म रिलीज होने वाली है, जो एक गेम शो की तरह है। फिल्म की कहानी में लोगों को जेम्स बॉन्ड स्टाइल में एक एडवेंचर पर ले जाया जाता है और उनके साथ गेम खेले जाते हैं इस शो को जीतने वाले को 1 मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाता है।
लेबल (Label)
10 नवंबर 2023 को Disney+ Hotstar पर रिलीज होने वाली तमिल फिल्म ‘लेबल’ एक शानदार कहानी दर्शकों के सामने पेश करने वाली है। फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है, जो भारतीय संविधान के आर्टिकल 20 पर आधारित है। (OTT Movies Release This Week)
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines