Raid 2 X Review: अजय देवगन की 'रेड 2' को ऑडियंस ने बताया पैसा वसूल, देखें रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की क्राइम-एक्शन फिल्म ‘रेड 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस के रिएक्शन सामने आने लगे हैं।

raid 2 x review ajay devgn riteish deshmukh vaani kapoor movie opening day collection

Ajay Devgn File Photo

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई थी। आज ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन ने इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार प्ले किया है। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई ‘रेड’ का दूसरा पार्ट है। इस बार अजय देवगन नए भ्रष्टाचार की पोल खोलने के खिलाफ जंग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब जब सिनेमाघरों में ‘रेड 2’ रिलीज हो चुकी है तो आइए जानते हैं कि ऑडियंस ने इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के बाद कैसा रिएक्शन दिया है?

विज्ञापन

रेड 2 पर क्या है ऑडियंस की राय?

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। यूजर ने लिखा, ‘रेड 2  देखी। कहानी शानदार है। अजय देवगन वर्सेस रितेश देशमुख…।’

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘क्या फिल्म है यार.. पैसा वसूल फिल्म। अजय देवगन ने फाड़ दिया।’

विज्ञापन

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है। दमदार डायलॉग, इंटेंस सीन..अजय देवगन बेहतरीन फॉर्म में हैं। ये फिल्म धमाकेदार साबित होने वाली है।’

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘रेड 2 जरूर देखें। ये पहली फिल्म रेड से काफी अलग और रोमांचक है। अजय देवगन का रोल काफी ज्यादा शानदार है। रितेश देशमुख की एक्टिंग लाजवाब है। कुल मिलाकर ये एक बेहतरीन फिल्म है।’

विज्ञापन

यहां देखें अन्य यूजर्स के रिएक्शन

विज्ञापन

गौरतलब है कि अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने मिलकर बनाया है। वहीं फिल्म को डायरेक्ट राज कुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं। पहले यह फिल्म पिछले साल 15 नवंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद रिलीज डेट को बदलते हुए इसे आज 1 मई, 2025 को रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ