अजय देवगन और रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर आपको वो 5 कारण मिल जाएंगे कि आप ये फिल्म देखने पर मजबूर हो जाएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसा चक्रव्यूह देखने को मिला जिसे तोड़ पाना आसान नहीं होगा। फिल्म में वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ल, सुप्रिया पाठक और अमित स्याल जैसे कलाकार मौजूद हैं। चलिए जानते हैं इस ट्रेलर में क्या खास 5 बातें हैं?
अजय देवगन का रॉब
ट्रेलर में अजय देवगन का जो एटीट्यूड है, वो उनकी और इस ट्रेलर की USP है। जिस तरह से वो रेड मारने आए हैं, वो देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो जाएंगे। वो अपने दुश्मनों की बैंड बजाने आ रहे हैं। उनके रोल में बेहद इंटेंसिटी देखने को मिल रही है। इस गंभीर रोल को देखकर आपको ‘दृश्यम’ की याद आ सकती है।
डायलॉग्स
‘रेड 2’ के डायलॉग्स भी जबरदस्त हैं। रितेश के डायलॉग हैं, ‘चार चीजें आपकी नजर में आईं, पांचवी और सबसे बड़ी चीज आपकी आंख के सामने है, पर आप उसे ढूंढ नहीं पाएंगे।’ ‘अच्छा नेता हाथ काले नहीं करता।’ अजय देवगन का डायलॉग- ‘आज से आपकी बर्बादी की उल्टी गिनती शुरू।’ ‘आज के बाद सब कुछ आपकी नजरों के सामने होगा, पकड़ सको तो पकड़ लो..।’
विलेन
पूरे ट्रेलर में सबसे जबरदस्त रितेश देशमुख लग रहे हैं। विलेन बनकर जिस तरह उन्होंने ‘एक विलन’ में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी थी, एक बार फिर वो उसी तरह लोगों को इम्प्रेस करने आ रहे हैं। उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी देखकर फैंस थिएटर में ताली और सीटी मारने पर मजबूर हो जाएंगे।
वाणी कपूर और अजय का रोमांस
फिल्म में सब कुछ काफी सीरियस चल रहा है, लेकिन इस बीच वाणी कपूर और अजय देवगन का रोमांस फिल्म में एक अलग फ्लेवर जोड़ता है। इन दोनों की केमिस्ट्री कैसी होगी? ये तो आपको फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा क्योंकि ट्रेलर में तो इनकी केमिस्ट्री की एक छोटी झलक ही देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: Master Chef की बा का निधन, फोर्ब्स की लिस्ट में Urmila Jamnadas Asher ने बनाई थी जगह
सस्पेंस
‘रेड 2’ का ट्रेलर पूरी तरह से सस्पेंस से भरा हुआ है। बुराई और अच्छाई में कौन किस पर भारी पड़ता है? ये जानने के लिए फैंस फिल्म की टिकट जरूर खरीदेंगे। फिल्म में रितेश को हराना अजय के लिए इतना भी आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines