बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इन दिनों टिकट खिड़की पर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ और संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ मौजूद है। दोनों फिल्में एक ही दिन टिकट खिड़की पर आई थी और ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हुईं। इस बीच इन दोनों की पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि 5वें दिन किस फिल्म ने कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘रेड 2’
सबसे पहले बात अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की करें तो Sacnilk.com के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अगर संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 0.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों की ये शुरुआती और अनुमानित आकंड़े हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है।
‘द भूतनी’ के उड़े होश
इसी के साथ ‘रेड 2’ की टोटल कमाई 78.75 करोड़ रुपये हो गई है और ‘द भूतनी’ अब तक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.83 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। कुल मिलाकर संजय दत्त की फिल्म अजय देवगन की फिल्म के आगे कमाई के लिए रेंग रही है। ‘रेड 2’ जिस तरह से कमाई कर रही है वो जल्दी ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।
चार दिन का कलेक्शन
वहीं, अगर ‘रेड 2’ की पहले दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ‘द भूतनी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 0.65 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 0.62 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 0.86 करोड़ रुपये और चौथे दिन 1.2 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें- Sonu Nigam ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बैन के बाद आया रिएक्शन
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines