बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। आज यानी 28 मार्च को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर को लोगों का भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक मिनट छह सेकंड के इस टीजर में कई डायलॉग्स ऐसे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
फिल्म ‘रेड 2’ के टीजर के धांसू डायलॉग्स
- ताऊजी, टैक्स का मामला फाइन देकर तभी के तभी सुलझाया जा सकता था।
- क्या जरूरत थी, एक सरकारी अफसर के लिए राजाजी की फौज बुलाने की।
- किसका नाम ले लिया सुबह-सुबह।
- पता नहीं किसकी जिंदगी झंड कर रहा होगा पटनायकवा।
- 75वीं रेड डाल रहा है, दादा भाई के घर पर।
- पांडव कब से चक्रव्यूह रचने लगे।
- मैंने कब कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं।
अजय देवगन और रितेश देशमुख
इस फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख आमने-सामने नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर में भी दोनों के बीच का टकराव बेहद जबरदस्त लग रहा है। वहीं, अगर इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो अजय देवगन की ‘रेड 2’ एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं, अगर इस टीजर पर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया है।
यूजर्स ने दिया पॉजिटिव
इस टीजर पर एक यूजर ने लिखा कि नया शेर और नई फाइल और अमय पटनायक की एक नई रेड। दूसरे यूजर ने कहा कि अगर रितेश ने विलेन का रोल किया है, तो कुछ कमाल आने वाला है। तीसरे यूजर ने कहा कि रितेश देशमुख इज बैक। चौथे यूजर ने लिखा कि क्या कमाल का टीजर है। एक और यूजर ने लिखा कि अजय पाजी की एक्टिंग और उनकी आंखें। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस फिल्म के टीजर को देखने के बाद किए हैं।
यह भी पढ़ें- आरजे महविश का ‘क्रिप्टिक’ वीडियो, यूजी चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच किया शेयर
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines