अजय देवगन और रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ का आइटम सॉन्ग ‘नशा’ रिलीज हो गया है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में तमन्ना भाटिया ने एक स्पेशल अपीयरेंस दिया है। उन्होंने ‘नशा’ गाने में जमकर डांस किया है। अब कुछ देर पहले यूट्यूब पर ‘रेड 2’ का आइटम सॉन्ग ‘नशा’ जारी किया गया, जिसके बाद फैंस तमन्ना से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। पहले ही सभी लोग उनकी खूबसूरती के कायल थे, वहीं अब तो तमन्ना ने अपने डांस से भी सबके होश उड़ा दिए हैं।
‘नशा’ बनकर छाईं तमन्ना भाटिया
इस गाने की USP है तमन्ना भाटिया की एनर्जी, जो गाने की शुरुआत से आखिर तक बनी हुई है। एक सेकंड के लिए भी तमन्ना भाटिया की परफॉरमेंस देखते हुए आपको ऐसा नहीं लगेगा कि उनकी एनर्जी कहीं ड्रॉप हुई हो। उन्होंने पूरे 2 मिनट 46 सेकंड तक उसी एनर्जी के साथ परफॉर्म किया है। अब उनकी इस परफॉरमेंस पर फैंस दिल हार बैठे हैं।
तमन्ना भाटिया ने किए बेहद बोल्ड स्टेप्स
इसके अलावा गाने के बोल भी आपको इतने कैची लगेंगे कि तुरंत आपके मुंह पर बैठ जाएंगे। एक्ट्रेस के डांस मूव्ज देखकर आप अपनी पलके झपकाना भी भूल सकते हैं। तमन्ना भाटिया ने इतना स्मूथ डांस किया है कि वो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं। उन्होंने एक बार फिर आइटम नंबर देकर गर्मी में पारा बढ़ा दिया है। उनके कुछ डांस स्टेप्स तो हद से ज्यादा बोल्ड हैं। वहीं, एक्सप्रेशंस के मामले में तो तमन्ना भाटिया ने तो तूफान ही ला दिया है।
यह भी पढ़ें: Chhorii 2 X Review: नुसरत भरूचा पर भारी पड़े गश्मीर महाजनी? OTT पर हॉरर फिल्म फैंस को कितनी आई पसंद?
तमन्ना भाटिया के आइटम सॉन्ग पर क्या बोले लोग?
उनकी इस परफॉरमेंस को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने ‘नशा’ पर तमन्ना का डांस देख लिखा, ‘तमन्ना आप बहुत अद्भुत हैं।’ एक ने कहा, ‘तमन्ना आपने आग लगा दी।’ कोई बोला, ‘हॉटनेस ओवर लोडेड, तमन्ना है भाई।’ किसी ने कहा, ‘उनका स्ट्रक्चर अद्भुत है… बहुत रेयर, बहुत खूबसूरत।’ एक फैन बोला, ‘गर्मियां पहले से ही बहुत अधिक गर्मी दे रही हैं और यहां ये गाना रिलीज हुआ है। हम बहुत ज्यादा गर्मी कैसे संभाल सकते हैं?’ आपको बता दें, इस गाने को जैस्मीन सैंडलस, सचेत टंडन, दिव्या कुमार, सुमंतो मुखर्जी ने गाया है। वहीं, इसके लिरिक्स जानी ने लिखे हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines