Raid 2 या Hit 3... बॉक्स ऑफिस पर 6वें दिन किसने छापे कितने नोट?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। टिकट खिड़की पर कुछ फिल्मे एक साथ रिलीज होती हैं और इन फिल्मों में जबरदस्त टकराव भी देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ हाल इन दिनों फिल्म ‘रेड 2’ और ‘हिट: द थर्ड केस’ का है।

Raid 2, Hit 3

Raid 2, Hit 3

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ और नानी और श्रीनिधि शेट्टी की फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ अपने पैर जमाए हुए है। दोनों फिल्मों को टिकट खिड़की पर छह दिन हो गए हैं। इस बीच अब इन फिल्मों की 6वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि रिलीज के छठवें दिन किस फिल्म ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

फिल्म ‘रेड 2’

बात सबसे पहले अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की करें तो Sacnilk.com के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी 6 मई को 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर नानी की फिल्म ‘हिट 3’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन2.26 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ‘रेड 2’ का टोटल कलेक्शन 85.50 करोड़ रुपये हो गया है और ‘हिट 3’ का कलेक्शन 58.06 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की कमाई

दोनों फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में जाहिर है कि इनमें टकराव तो होना ही था। दोनों फिल्मों के हुए टकराव के बाद ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है। इसी के साथ अगर इन दोनों फिल्मों की पांच दिनों की कमाई की बात करें तो ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

नानी की फिल्म

वहीं, तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पांचवें दिन इस फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, अगर नानी की फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन

कहां जाकर रुकेगी दोनों फिल्मों की कमाई

इसके अलावा फिल्म ने तीसरे दिन 10.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, चौथे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की और 5वें दिन फिल्म के खाते में 3.65 करोड़ रुपये आए। हालांकि, अब देखने वाली बात ये भी होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ