अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ फिल्म की बुराई भी कर रहे हैं। इस बीच हम आपको फिल्म की उन कमियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको फिल्म देखते टाइम बोर कर सकती हैं। जी हां, इस फिल्म में कई ऐसी चीजें हैं, जो फिल्म देखते टाइम आपको लगेगा कि आखिर चल क्या रहा है? आइए जानते हैं इनके बारे में…
‘रेड 2’ में हैं ये 5 कमियां
फर्स्ट हॉफ
फिल्म ‘रेड 2’ की बात करें तो इसका पहला हॉफ बेहद स्लो और बोर करने वाला है। जी हां, फिल्म की शुरुआत में आपको कुछ चीजें समझ ही नहीं आएंगी कि आखिर चल क्या रहा है? साथ ही फिल्म की इतना स्लो है कि आपको नींद भी आ सकती है। फिल्म का पहला हॉफ बोरियत से भरा है, जो देखकर लगता है कि चल ही क्या रहा है?
दूसरे हॉफ की स्पीड
अब अगर आप फिल्म का फर्स्ट हॉफ देखकर बोर हो चुके हैं, तो दूसरा हॉफ आएगा और खत्म हो जाएगा वाला सीन है। जी हां, फिल्म के दूसरे हॉफ में कहानी को इतनी जल्दी बढ़ाया जाता है कि जैसे हाथ से रेत फिसल रही हो। फिल्म के दूसरे हॉफ की स्पीड़ बेहद तेज है कहानी को बहुत जल्दी खत्म किया गया है।
अजय देवगन का किरदार
फिल्म में अजय देवगन ने आईआरएस अमय पटनायक का किरदार निभाया है। इस फिल्म का पूरा फोकस अजय देवगन पर किया गया है, लेकिन उसके हिसाब से अजय का रोल कहीं ना कहीं मार जरूर खाता है। अजय देवगन की एक्टिंग की बात करें तो उन्होंने अच्छी एक्टिंग की है, लेकिन अजय के रोल को और भी दमदार बनाया जा सकता था, जो फिल्म में कहीं ना कहीं खलता जरूर है।
वाणी कपूर का किरदार
फिल्म ‘रेड 2’ की बात करें तो इस फिल्म में वाणी कपूर ने अजय देवगन की वाइफ का रोल अदा किया है। फिल्म में वाणी का रोल कुछ खास नहीं है और कहीं कहीं पर बिना वजह होना खलता है। हालांकि, आखिर में आकर वाणी कपूर के रोल में थोड़ा-सा दम आता है, लेकिन को बेहद कम टाइम के लिए होता है। वाणी के रोल को भी और दमदार बनाया जा सकता था।
रितेश देशमुख
फिल्म में रितेश देशमुख ने विलेन का रोल अदा किया है। वैसे तो रितेश ने अच्छी एक्टिंग की है, लेकिन कहीं-कहीं पर उनका रोल भी सीरियस नहीं लगता है और बोर कर देता है। बतौर विलेन उनके रोल को और बेहतर किया जा सकता है, जो फिल्म को और वजन देता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनका रोल भी कमजोर नजर आया।
यह भी पढ़ें- Raid 2 OTT Release: कहां स्ट्रीम होगी अजय देवगन की फिल्म? शुरुआत में ही मिला हिंट
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines