Bhool Chuk Maaf की बल्ले-बल्ले, Raid 2-MI8 का संडे को बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

संडे का दिन हो और बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है? इस वक्त टिकट विंडो पर कई फिल्में हैं, जो बढिया कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं इनका कलेक्शन…

Raid 2, Bhool Chuk Maaf, Mission Impossible 8

बॉक्स ऑफिस पर किसका जलवा?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इन दिनों टिकट खिड़की पर कई फिल्में मौजूद हैं। इस कड़ी में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’, टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ शामिल है। इस बीच अब इन तीनों की फिल्मों की संडे की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किसने कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, सबसे पहले बात राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म के खाते में 11.51 करोड़ रुपये आए हैं। वहीं, अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं और 25वें दिन इस फिल्म ने 2.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का कलेक्शन

इसी के साथ अगर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो गए हैं और नौंवे दिन इस फिल्म ने 7.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, तीनों ही फिल्मों के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अगर इन तीनों फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने तीन दिन में 28.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म ‘रेड 2’ का कितना कारोबार?

वहीं, अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ 25 दिन में 161.96 करोड़ रुपये कमा चुकी है और टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के खाते में नौ दिन में 72.30 करोड़ रुपये आए हैं। गौरतलब है कि तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं और कमाई के लिए हाथ-पैर मार रही है। हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि इनकी कमाई कहां जाकर रुकती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ