अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ और टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं। हालांकि, ‘रेड 2’ को टिकट खिड़की पर 20 दिन हो गए हैं, लेकिन ‘मिशन इंपॉसिबल’ को अभी चार दिन ही हुए हैं। इस बीच हम आपको दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’
Sacnilk.com की मानें तो फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन टिकट खिड़की पर 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 4.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों के ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है।
फिल्म ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’
इसी के साथ अगर इन दोनों ही फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात तो अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने 20 दिनों में सिर्फ 152.89 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, अगर ‘मिशन इंपॉसिबल’ की बात करें तो इस फिल्म ने चार दिनों में 43.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ‘रेड 2’ की बॉक्स ऑफिस पर 20वें दिन भी पकड़ कम नहीं हुई है। हालांकि, पहले के मुकाबले टिकट खिड़की पर इसकी पकड़ जरूर कमजोर हुई है।
फिल्म की 19 दिन की कमाई
फिल्म ‘रेड 2’ की 19 दिन की कमाई की बात करें, तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 5वें दिन 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 6वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
8 से 12 दिन की कमाई
वहीं, फिल्म ने आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए थे। 10वें दिन 8.25 करोड़ रुपये फिल्म ने कमाई की है। 11वें दिन इस फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 12वें दिन इस फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
13 से 19 दिन का कलेक्शन
इसके अलावा फिल्म ने 13वें दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये और 14वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, 15वें दिन इस फिल्म ने 40.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके अलावा 16वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 17वें दिन इस फिल्म के खाते में 4.15 करोड़ रुपये आए, 18वें दिन 5.65 करोड़ रुपये और 19वें दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें- साई केतन और ईशा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, Dil Mera Lauta Do पर यूजर्स की राय क्या?
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
12 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
13 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
14 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
16 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
17 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
18 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
18 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines