Raid 2 के खाते में 20वें दिन कितने नोट, Mission Impossible 8 का चौथे दिन कैसा हाल?

फिल्म ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना-अपना जलवा दिखा रही है। दोनों ही फिल्में लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों की लेटेस्ट कमाई के आंकड़े क्या हैं?

Raid 2, Mission Impossible 8

फिल्म 'रेड 2' और 'मिशन इंपॉसिबल' 

विज्ञापन

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ और टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं। हालांकि, ‘रेड 2’ को टिकट खिड़की पर 20 दिन हो गए हैं, लेकिन ‘मिशन इंपॉसिबल’ को अभी चार दिन ही हुए हैं। इस बीच हम आपको दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’ 

Sacnilk.com की मानें तो फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन टिकट खिड़की पर 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 4.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों के ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन

फिल्म ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’ 

इसी के साथ अगर इन दोनों ही फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात तो अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने 20 दिनों में सिर्फ 152.89 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, अगर ‘मिशन इंपॉसिबल’ की बात करें तो इस फिल्म ने चार दिनों में 43.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ‘रेड 2’ की बॉक्स ऑफिस पर 20वें दिन भी पकड़ कम नहीं हुई है। हालांकि, पहले के मुकाबले टिकट खिड़की पर इसकी पकड़ जरूर कमजोर हुई है।

फिल्म की 19 दिन की कमाई

फिल्म ‘रेड 2’ की 19 दिन की कमाई की बात करें, तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए और चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 5वें दिन 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और 6वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

8 से 12 दिन की कमाई

वहीं, फिल्म ने आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए थे। 10वें दिन 8.25 करोड़ रुपये फिल्म ने कमाई की है। 11वें दिन इस फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 12वें दिन इस फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

13 से 19 दिन का कलेक्शन

इसके अलावा फिल्म ने 13वें दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये और 14वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, 15वें दिन इस फिल्म ने 40.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके अलावा 16वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 17वें दिन इस फिल्म के खाते में 4.15 करोड़ रुपये आए, 18वें दिन 5.65 करोड़ रुपये और 19वें दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ