हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Raid 2 ने अक्षय कुमार की 'केसरी 2' को दी पटखनी, जानें छठे दिन कितनी हुई कमाई?

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है। इसने रिलीज के छठे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी: चैप्टर 2’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Raid 2 And Kesari Chapter 2 Box Office Collection.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर असर दिखाई देने लगा है। यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब रिलीज के छठे दिन इसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अजय देवगन की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग डे पर शुरुआत भले ही धीमी की हो लेकिन अब इसने तेजी पकड़ ली है। इसी के साथ फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बेहद करीब पहुंच रही है। आइए जानते हैं कि ‘रेड 2’ और ‘केसरी: चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन किया है?

‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ ने गुरुवार को ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को 12 करोड़ रुपये, शनिवार को 18 करोड़ रुपये जबकि रविवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। इसने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मंगलवार को 6.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ‘रेड 2’ की टोटल कमाई 85.50 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: OTT Release: ‘द रॉयल्स’ से ‘ग्राम चिकित्यालय’ तक, हंसाने-गुदगुदाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज

केसरी 2 को छोड़ा पीछे

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने धीमी कमाई के साथ ही सही लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जलियांवाला बाग के नरसंहार पर बनी फिल्म ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया था जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 82.10 करोड़ रुपये हुआ है। वहीं ‘रेड 2’ ने 85.50 करोड़ रुपये के साथ अक्षय कुमार की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

रेड 2 फिल्म के बारे में

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ की सफलता का श्रेय मल्टीप्लेक्स चेन और सिंगल-स्क्रीन थिएटरों में इसकी व्यापक अपील को दिया जा रहा है। खासतौर पर ये दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे मेट्रो शहरों के लिए है, जहां दर्शकों की संख्या लगभग पूरी थी। फिल्म की बात करें तो ‘रेड 2’ को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का किरदार निभाया है, जबकि रितेश देशमुख निगेटिव किरदार में हैं। ये फिल्म साल 2018 की ‘रेड’ का दूसरा पार्ट है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें