Raid 2 का 29वें दिन कैसा हाल, Bhool Chuk Maaf या MI8... किसने की ज्यादा कमाई?

टिकट खिड़की पर इस वक्त कई फिल्में हैं और जून के महीने में भी फिल्में रिलीज होगी। अब देखना ये होगा कि मौजूदा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन करती हैं?

Raid 2, Bhool Chuk Maaf, Mission Impossible 8

बॉक्स ऑफिस पर किसका कैसा हाल?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इस वक्त थिएटर्स में कई फिल्में मौजूद हैं, जिसमें अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’, टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ शामिल है। तीनों ही फिल्मे कमाई करने में पीछे नहीं हट रही है। इस बीच अब इन फिल्मों के कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

किसका कैसा हाल?

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अगर बात अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अगर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की बात करें तो रिलीज के 13वें दिन इस फिल्म के खाते में 1.75 करोड़ रुपये आए हैं। साथ ही राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ तो इस फिल्म को रिलीज हुए आज 7वां दिन था और इसने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन

टोटल कमाई क्या?

बता दें कि इन सभी फिल्मों के आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ अगर इनकी टोटल कमाई को देखा जाए, तो ‘रेड 2’ ने 29 दिन में 165.05 करोड़ रुपये का मोटा कारोबार कर लिया है। वहीं, ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 13 दिन में 81.10 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है और फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 44.00 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

‘हाउसफुल 5’ रिलीज के लिए तैयार

टिकट खिड़की पर तीनों ही फिल्में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगी है। हालांकि, ‘रेड 2’ को रिलीज हुए ज्यादा टाइम हो गया है, तो वो मोटा कलेक्शन भी कर चुकी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इन फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है? क्योंकि टिकट खिड़की पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी आने के लिए तैयार खड़ी है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म?

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और ये फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब देखना होगा कि इस फिल्म के आने से मौजूदा फिल्मों पर क्या असर पड़ेगा? और साथ ही ये भी कि फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अपनी ओपनिंग पर क्या धमाका करती है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ