Rahul Vaidya: मशहूर बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों से जुड़े फैसले पर बयान दिया है। सिंगर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूरी तरह सहमत नजर आ रहे हैं। उन्होंने उस फैसले का समर्थन करते हुए अपने साथ हुई घटना का जिक्र भी किया। लेकिन इस दौरान वो अपनी बात रखते हुए एक बड़ी गलती कर बैठे। सिंगर ने सोशल मीडिया पर किसी एक्टर पर गलत आरोप लगा दिया। जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी।
राहुल वैद्य ने दिखाया आवारा कुत्ते के काटने का निशान
दरअसल, राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कुत्ते के काटने का निशान दिखाया। इसे शेयर करते हुए राहुल वैद्य ने बताया कि साल 2021 में उन्हें एक आवारा कुत्ते ने काटा था और ये एक एक्टर का कुत्ता था, जो आवारा था लेकिन एक्टर ने उसे पाला हुआ था। सिंगर को बच्चों से पता चला कि ये कुत्ता अक्सर बिल्डिंग में लोगों को काटता है। सिंगर ने खुलासा करते हुए कह दिया कि जिसके कुत्ते ने उन्हें काटा था, वो एक्टर क्राइम पेट्रोल का होस्ट है। हालांकि, सिंगर को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो गया।
सिंगर ने गलत एक्टर पर लगाया आरोप
राहुल वैद्य ने इसके बाद एक और पोस्ट शेयर कर गलत जानकारी और आरोप के लिए माफी मांगी। सिंगर ने लिखा, ‘माफ करना मेरी गलती है। वो एक्टर क्राइम पेट्रोल होस्ट नहीं करता। वो उसी तरह का क्राइम बेस्ड शो होस्ट करता है।’ यानी सिंगर ने बिना सच जाने किसी पर आरोप लगा दिया, वो तो उन्होंने वक्त रहते हुए माफी मांग ली, नहीं तो एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो सकता था। दरअसल, सभी लोग जानते हैं कि ‘क्राइम पेट्रोल’ के होस्ट कौन हैं? ऐसे में लोग सीधा उसी एक्टर पर आरोप लगाने शुरू कर देते।
यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने आवारा कुत्तों को लेकर SC के फैसले का किया समर्थन, बोले-‘जानवरों से प्यार है लेकिन…’
राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर उठाया सवाल
वहीं, राहुल वैद्य ने अपने इस पोस्ट में आगे अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘बात यहां एक्टर की नहीं है, ये उस बारे में है कि लोग माननीय कोर्ट के फैसले के खिलाफ जा रहे हैं। जज जोकर नहीं हैं। वो किसी कारण उस कुर्सी पर बैठे हैं। इस बारे में ज्यादा इमोशनल न हों और ये न भूलें कि ये एक सीरियस इशू है, जिसे ठीक करने की जरूरत है।’ इसके अलावा सिंगर ने लोगों से एक गंभीर सवाल भी किया है। उन्होंने लिखा, ‘अगर आपके पेरेंट्स या बच्चों को कोई आवारा कुत्ता काटता, तो क्या आपकी राय तब भी यही होती?’
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
13 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
14 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines