Kedarnath Helicopter Crash: अभी तक लोग गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे से उबरे भी नहीं थे कि इतने में एक और बुरी खबर सामने आ गई। एयर इंडिया प्लान क्रैश के बाद अब उत्तराखंड में आज सुबह गौरीकुंड के पास एक और हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस घटना के बाद पूरे देश में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। अब इस हेलीकॉप्टर क्रैश में कई लोगों के निधन के कारण उत्तराखंड प्रशासन ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
हेलीकॉप्टर क्रैश पर आया राहुल वैद्य का रिएक्शन
दूसरी तरफ अब इस पूरे मामले पर मशहूर बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य का रिएक्शन सामने आया है। सिंगर राहुल वैद्य ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर 2 पोस्ट शेयर किए हैं। हालांकि, सिंगर का पोस्ट इसलिए भी चर्चा में आ गया है क्योंकि राहुल वैद्य ने हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों के लिए सांत्वना नहीं दी, बल्कि उनका गुस्सा फूट पड़ा है। राहुल वैद्य ने इस मामले पर भड़कते हुए रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर निशाना साधा है।
राहुल वैद्य ने रूल्स को लेकर उठाए सवाल
राहुल वैद्य ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, ‘जब तक हमारे देश में कुछ जाने नहीं चली जातीं, तब तक नए रूल्स चेंज नहीं होते! हमारे देश में इंसानों की जान की 0 वैल्यू है।’ इसके बाद राहुल वैद्य ने इस मामले पर दुख जताते हुए दिल टूटने वाला इमोजी भी शेयर किया है। इतने में ही राहुल वैद्य का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने एक और पोस्ट शेयर कर इस मामले पर नाराजगी जताई है। राहुल वैद्य ने अपनी स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि 2 महीने के अंदर हुए इस पांचवे हादसे में 7 लोगों का निधन हो चुका है।
यह भी पढ़ें: बाल-बाल बची Rishab Shetty की जान, Kantara 2 के सेट पर 30 क्रू मेंबर्स के साथ फिर हुआ भयानक हादसा
राहुल वैद्य ने अब किसे बताया जोकर?
इसे शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश हर महीने की घटना बन गई है। हद है.. क्या कोई रेगुलेटर्स हैं या फिर कुछ रैंडम जोकर टेबल पर बैठे हुए हैं।’ अब राहुल वैद्य ने इन हादसों को लेकर एक बड़ा सवाल उठाया है। एक के बाद एक घटनाएं होने के कारण सिंगर खुद को शांत नहीं रख पाए और उन्होंने भड़ास निकालते हुए इस तरह की बातें कर दीं। आपको बता दें, इस वक्त केदारनाथ में हुए इस हादसे से देश में मातम की लहर छा गई है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines