Rahul Vaidya Viral Romantic Video: पॉपुलर सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपने गानों के साथ-साथ अपनी रोमांटिक पर्सनल लाइफ को लेकर भी जाने जाते हैं। सिंगर ने नेशनल टीवी पर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज़ किया था। जिसके बाद वो और एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) शादी के बंधन में बंधे और अब ये कपल एक बच्ची के पेरेंट्स भी बन चुके हैं जिसकी हाल ही में पहली पब्लिक अपीयरेंस देखने को मिली थी। वैसे तो राहुल वैद्य अपनी वाइफ दिशा के प्यार में खोए हुए नजर आते हैं। लेकिन इस बार उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा वो भी रोमांटिक। हैरानी की बात तो ये है इसमें सिंगर जिसके साथ रोमांस कर रहे हैं वो उनकी पत्नी नहीं बल्कि कोई और है।
यह भी पढ़ें: Valentine के अगले ही दिन Abhishek Kumar के प्यार को पड़ा तमाचा! Khanzadi ने लिया बड़ा एक्शन
पत्नी को छोड़ किसके साथ रोमांस करते दिखे राहुल वैद्य?
राहुल वैद्य अब मिस्ट्री गर्ल के साथ रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं। इनके इस वीडियो ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। दरअसल, इसमें राहुल के साथ दिख रही लड़की बोल्डनेस की हदें पार कर रही है। पहले तो उसका आउटफिट इतना रिवीलिंग है और दूसरा उनकी और राहुल की केमिस्ट्री देखकर भी फैंस दंग हैं। अब कुछ लोगों को ये देख दिशा परमार की याद आ गई है और वो सिंगर से सवाल कर रहे हैं कि बीवी को छोड़ अब वो किसके साथ इश्क फरमा रहे हैं। तो आप भी कुछ गलत सोचे उससे पहले आपको बता दें जैसा दिख रहा है वैसा कुछ नहीं है। राहुल अभी भी अपनी वाइफ के लिए लॉयल है और उन्हीं से प्यार करते हैं। ये तो बस उनके लेटेस्ट गाने का BTS वीडियो है।
बाली से सामने आया राहुल वैद्य का वीडियो
यानी इस गाने में नजर आ रही लड़की बस एक एक्ट्रेस है। दरअसल, राहुल वैद्य का एक रोमांटिक सॉन्ग ‘मूनलाइट’ (Moonlight) हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में सिंगर ने फैंस को तोहफा देते हुए इस गाने का BTS वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल वैद्य और फेमस मॉडल और एक्ट्रेस वैष्णवी अंधले की सिजलिंग केमिस्ट्री दिख रही है। इसे शेयर करते हुए सिंगर ने बताया है कि इस गाने की शूटिंग बाली में हुई है। अब उनके इस वीडियो से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। सभी लोग राहुल वैद्य के मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ट्रोल
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया है, ‘मतलब तू तो सिंगर था इमरान हाशमी कब से बन गया?’ एक ने पूछा, ‘दिशा मैम को गुस्सा नहीं आता क्या?’ एक फैन बोला, ‘दिशा जी के साथ ही अच्छे लगते हैं जी।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘भाई तबियत ठीक है आपकी? बेगम कहां हैं आपकी?’ किसी ने पूछा, ‘जब आपकी बाहों में इतना हॉट मॉडल हो तो आप चेहरे पर इतने क्यूट एक्सप्रेशन कैसे रख सकते हैं?’ किसी ने फटकार लगाते हुए कहा, ‘अश्लील से ज्यादा फेम मिलेगा ना।’ एक यूजर्स बोला, हार्ड वर्क करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।’ एक शख्स बोला, ‘भाभी मारेगी भाई।’
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
32 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
3 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
11 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines