इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और सिंगर राहुल वैद्य का विवाद पिछले कुछ वक्त से लगातार फैंस का ध्यान खीच रहा है। पहले सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेटर से पंगा लिया। इसके बाद दावा किया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। सिंगर ने यहां तक कहा कि क्रिकेटर के प्रशंसकों की ओर से उनकी फैमिली और वाइफ को गालियां तक दी गई हैं। खैर इन सब के बीच राहुल वैद्य का विराट कोहली की लेडी लव यानी अनुष्का शर्मा के साथ एक पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद निटिजन्स उसे इस विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा स्टेज पर खड़ी हैं। वहीं राहुल वैद्य उनके लिए परफॉर्म करते हुए एक गाना गाते हैं। इसके बाद वह घुटनों पर बैठकर एक्ट्रेस के हाथ को प्यार से किस करते हैं। वहीं ऑडियंस दोनों को स्टेज पर देखकर पीछे से हूटिंग कर रही है। वीडियो क्लिप देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अनुष्का शर्मा अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Virat kaohli से पंगा लेने के बाद Rahul Vaidya ने दी सफाई, ब्लॉक होने पर क्या बोले सिंगर?
नेटिजन्स कर रहे रिएक्ट
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और राहुल वैद्य का ये पुराना वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। उनका मानना है कि शायद इस इस हल्की-फुल्की परफॉर्मेंस को देखने के बाद अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक का बटन दबाना पड़ा है। एक अन्य यूजर का कहना है कि अनुष्का शर्मा के साथ यह पिछली बातचीत की वजह राहुल वैद्य को ब्लॉक करने की वजह हो सकती है।
क्या है पूरा मामला
हाल ही में सिंगर राहुल वैद्य ने विराट कोहली से उस वक्त पंगा लिया जब क्रिकेटर ने एक्ट्रेस अवनीत कौर के फैन पेज को लाइक किया था। बढ़ते विवाद के बाद विराट कोहली की तरफ से ऑफिशियल बयान दिया गया और इसे सिर्फ ‘इंस्टाग्राम एल्गोरिथम गड़बड़ी’ बताया गया। बस इसी बयान के बाद से सिंगर राहुल वैद्य ने विराट कोहली से पंगा लेना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘दोस्तों विराट कोहली ने मुझे इंस्टा पर ब्लॉक कर दिया है। मुझे लगता है कि ये भी इंस्टा की एक गड़बड़ी है। एल्गोरिदम ने बोला होगा विराट कोहली से, एक काम कर, मैं तेरी ओर से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देता हूं। है ना?’
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
30 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines