Rahul Vaidya Disha Parmar Daughter Face Revealed: पॉपुलर सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। जिस दिन का फैंस कई महीनों से इंतजार कर रहे थे आज वो दिन आखिरकार आ ही गया। आज इस कपल ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। साथ ही सभी के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी ला दी है। दरअसल, जबसे दिशा परमार ने बेटी को जन्म दिया है सभी लोग उनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए तरस रहे थे। काफी समय से फैंस इस कपल से गुज़ारिश कर रहे हैं कि वो अपनी नहीं नव्या का फेस रिवील कर दें। कई महीनों बाद ही सही लेकिन अब इन दोनों ने अपने फैंस की ये ख्वाहिश पूरी कर दी है।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan तुलसी और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर ट्रोल, फैंस ने तस्वीरों में ढूंढ ली ये गलती
बेटी संग वेकेशन पर निकले राहुल वैद्य और दिशा परमार
बता दें, कुछ दिन पहले अपनी एक पब्लिक अपीयरेंस में इस कपल ने पैपराजी से वादा किया था कि वो जल्द ही अपनी बेटी को सबके सामने लेकर आने वाले हैं। इस दौरान दिशा परमार ने साफ कहा था कि वो भी सोच रही हैं कि राहा कपूर (Raha Kapoor) की तरह अब उनकी बेटी का भी फेस रिवील होने का वक्त आ गया है। ऐसे में दिशा परमार ने मीडिया से वादा किया था कि वो जल्द ही घुमते-फिरते अपनी बेटी को लेकर आएंगी और उसका चेहरा पूरी दुनिया को दिखा देंगी। अब एक्ट्रेस ने अपना ये वादा निभा दिया है और वो अब अपने पति और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। इस बार उन्होंने नव्या वैद्य (Navya Vaidya) का चेहरा बिना छिपाए उसका पहला पब्लिक अपीयरेंस दिया है।
पहली बार दिखा नव्या वैद्य का चेहरा
इस वीडियो में नव्या वैद्य बेबी सूट में बेहद क्यूट लग रही हैं। अपनी मम्मी की गोद में नव्या बेहद क्यूट लग रही हैं। नव्या के सिर पर पिंक बैंड बेहद जच रहा है। इस वीडियो में नव्या को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो एक बेहद शांत बेबी है। वो बिल्कुल भी रोते हुए या फिर अपने मम्मी-पापा को परेशान करते हुए दिखाई नहीं दे रही। इस वीडियो में नव्या वैद्य की इयर पियर्सिंग भी दिखाई दे रही है। अब नव्या का ये पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पहली ही मुलाकात में राहुल वैद्य और दिशा परमार की बेटी सोशल मीडिया पर छा गई है। अब सभी इस वीडियो को देखकर नव्या पर प्यार लुटा रहे हैं और उनका चेहरा देख खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं।
किस पर गई है नव्या वैद्य?
साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ये भी कयास लगा रहे हैं कि अपनी मम्मी यानी दिशा परमार पर गई है या फिर अपने पापा यानी सिंगर राहुल वैद्य पर। अब सभी यूजर्स के बीच इस सवाल को लेकर जंग छिड़ चुकी है कि आखिर इस बच्ची का चेहरा किसकी तरह दिखता है। ज्यादातर लोगों का दावा है कि नव्या वैद्य अपने पापा की कार्बन कॉपी लगती है। वहीं, पैपराजी का कहना कि ये बे बिल्कुल अपनी मां पर गई है जिसे सुनकर खुद दिशा परमार चौंक गईं क्योंकि आज तक उन्हें ये बात किसी ने भी नहीं कही है। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines