Controversial Bollywood Singer: बॉलीवुड के एक पॉपुलर सिंगर और रियलिटी शोज के जाने-माने चेहरे के नाम कई कॉन्ट्रोवर्सीज दर्ज हैं. ये शख्स पूरी दुनिया के सामने सेलिब्रिटीज से पंगे लेने के लिए मशहूर हैं. आपने इन्हें ‘बिग बॉस’ के घर में भी खूब झगड़े और पर्सनल अटैक करते हुए भी देखा होगा. ये शख्स इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और उनके फैंस से भी पंगे ले चुका है. इस कंट्रोवर्शियल पर्सनालिटी का नाम है राहुल वैद्य. बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य कई बड़े विवादों में घिर चुके हैं. विराट कोहली, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी राहुल के निशाने पर आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: क्या डिलीवरी के लास्ट फेज में हैं Katrina Kaif? बेबी कौशल के इस दुनिया में आने की डेट भी हुई रिवील
विराट कोहली और उनके फैंस को बताया था जोकर
विराट कोहली के इंस्टाग्राम से अवनीत कौर की तस्वीर लाइक हो गई और जब बात फैलने लगी, तो क्रिकेटर ने एक बयान जारी कर इसे इंस्टाग्राम के एल्गोरिथम की गलती ठहरा दिया था. विराट ट्रोल हुए तो राहुल वैद्य ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए. पहले तो राहुल ने विराट कोहली की सफाई का जमकर मजाक उड़ाया और फिर असली भड़ास निकाली. राहुल वैद्य ने खुलासा किया था कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया हुआ है और इस बात से नाराज होकर सिंगर ने उन्हें जोकर कह दिया था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 15 कंटेस्टेंट्स में से पॉपुलैरिटी में किसने मारी बाजी? सबसे पीछे रह गई दूध वाला कम्युनिटी
बाद में मांगी थी विराट से माफी
जब विराट कोहली के फैंस उनके सपोर्ट में आए, तो सिंगर राहुल वैद्य ने उनसे भी पंगे ले लिए. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर राहुल ने विराट के साथ उनके फैंस को भी लपेट लिया. राहुल ने कहा था कि विराट के फैंस उनसे भी बड़े जोकर हैं. इसके बाद विराट कोहली के भाई का रिएक्शन भी इस मामले पर सामने आया था. आखिर में विराट ने सिंगर को अनब्लॉक किया तो राहुल ने उनसे माफी मांगी और उनकी तारीफों में पुल भी बांधे.
रुबीना और अभिनव से लड़ाई
‘बिग बॉस’ में रुबीना और राहुल का छत्तीस का आंकड़ा था. दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे और पूरे सीजन इनकी लड़ाइयां ही देखने को मिलीं. इस दौरान राहुल ने कई बार रुबीना और अभिनव पर पर्सनल अटैक भी किए थे. पूरी दुनिया को लगा कि राहुल और रुबीना कभी दोस्त नहीं बन सकते. हालांकि, ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में इन दोनों की जोड़ी ने सभी को चौंका दिया था.
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
9 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines