चार महीने पहले भाई की मौत, पत्नी का भी कैंसर से निधन, 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग लिव-इन में रहे ये एक्टर, पहचाना क्या?

Rahul Dev Birthday: पॉपुलर एक्टर राहुल देव 27 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. राहुल की पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. एक्टर की निजी जिंदगी में बहुत दर्द रहा है. आज हम आपको उसी के बारे में बता रहे हैं.

Rahul Dev

Rahul Dev. image credit- instagram

Rahul Dev Birthday: पॉपुलर एक्टर राहुल देव ने अपनी मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई है. अभिनेता जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रहती हैं. राहुल देव की पर्सनल लाइफ में बेहद दर्द रहा है. चार महीने पहले ही एक्टर ने अपने भाई को खोया है. राहुल की वाइफ की भी कैंसर से जान जा चुकी है.

चार महीने पहले भाई का निधन

राहुल देव की बात करें तो अभिनेता का जन्म साल 1968 में 27 सितंबर को हुआ था. राहुल के छोटे भाई का नाम मुकुल देव है. मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे. करीब चार महीने पहले ही एक्टर का निधन हो गया था. राहुल अपने भाई से बेहद प्यार करते थे और हमेशा उनके लिए खड़े रहते थे, लेकिन कम उम्र में ही मुकुल देव चल बसे.

कैसे गई मुकुल देव की जान?

मुकुल देव की बात करें तो बीमारियों से जूझने के बाद मुकुल देव ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. मुकुल देव के निधन से उनके फैंस और चाहने वाले आज भी मायूस हैं. कम उम्र में भाई के जाने का गम क्या होता है, ये राहुल देव से बेहतर कोई नहीं जान सकता. मई 2025 में दिल्ली के एक अस्पताल में मुकुल ने आखिरी सांस ली थी.

कैंसर से वाइफ का निधन

राहुल देव के भाई ही नहीं बल्कि उनकी वाइफ भी अब इस दुनिया में नहीं हैं. राहुल देव की पत्नी रीना का कैंसर से निधन हो गया था. राहुल और रीना का एक बेटा है, जिसे वाइफ के निधन के बाद राहुल ने अकेले ही पाला. राहुल को लेकर कहा जाता है कि वाइफ के जाने के बाद वो अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं.

18 साल छोटी गर्लफ्रेंड

दोनों को लेकर कहा जाता है कि इनमें बड़ा ऐजगैप है. जी हां, मुग्धा, राहुल से 18 साल छोटी हैं. राहुल देव के जीवन में बहुत मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हमेशा ही इनका सामना किया और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे. बता दें कि फिल्मों में आने से पहले राहुल देव एक सफल मॉडल थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ